शिक्षा और करियर

REET Admit Card 2022 : रीट का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों का रीट 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे इसे REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से अब डाउनलोड कर सकते हैं। REET एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।

2 दिन चार पारियों में होंगे एग्जाम

राजस्थान में 46 हजार 500 पदों के लिए 23 और 24 जुलाई को 2 दिन चार पारियों में पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी। जबकि, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू होगी। रीक्षा केंद्र में पहली पारी के अभ्यर्थी को 9 बजे जबकि दूसरी पारी के अभ्यर्थी को 2 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। ऐसे में कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा से 1 घंटे पहले तक अगर केंद्र पर नहीं पहुंच पाया। तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- NEET UG Admit Card : नीट यूजी 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे डाउनलोड करें रीट का एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए ‘रीट एडमिट कार्ड’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी भरें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट ऑउट ले लें।

ये भी पढ़ें- JIPMAT 2022 का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

शिक्षा और करियर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button