राष्ट्रीय

Punjab Elections : CM चरणजीत सिंह चन्नी ने किया बड़ा एलान, जरूरतमंद महिलाओं को लेकर कही ये बात

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच सत्ता पक्ष कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए कई वादे करने में जुटी हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस सरकार की वापसी होने पर लोगों को गैस सिलेंडर मुफ्त में देने का वादा किया है। इससे साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक मदद देने का भी एलान किया है।

CM चन्नी का बड़ा एलान

सीएम चन्नी ने एलान करते हुए कहा है कि अगर पंजाब में फिर से कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकार हर साल लोगों को 8 गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी। वहीं सीएम ने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक मदद के तौर पर हर महीने 1100 रुपए की राशि देने का वादा किया है।

पंजाब में 20 फरवरी को मतदान

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होने वाले हैं। वहीं 10 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी। बता दें कि कांग्रेस से अलग होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस प्रदेश में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button