राष्ट्रीय

Punjab Election: पंजाब में चन्नी ही होंगे कांग्रेस के CM कैंडिडेट, लुधियाना में राहुल गांधी ने किया एलान

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन होगा इसका इंतजार खत्म हो गया है। कांग्रेस ने मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में सीएम उम्मीदवार घोषित किया है। इसका आधिकारिक एलान राहुल गांधी ने रविवार को लुधि‍याना में आयोजित एक रैली में किया है।


राहुल गांधी ने किया एलान

लुधि‍याना में अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि चन्‍नी जी गरीब घर के बेटे हैं। वे गरीबी को समझते हैं और गरीबी से निकले हैं। उनके खून में पंजाब है। सिद्धू जी के भी खून में पंजाब है। काटकर देख सकते हैं। इनके खून में पंजाब दिखेगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह पंजाब का निर्णय है। हमने कार्यकताओं से पूछा। प्रत्‍याशियों से पूछा। पार्टी के शीर्ष नेताओं से पूछा। सबने कहा कि हमें गरीब घर का सीएम चाहिए। चरणजीत सिंह चन्‍नी होंगे सीएम पद के उम्‍मीदवार।

मैं अकेला नहीं लड़ सकता: चन्नी

लुधियाना में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस से पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया। जिस पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि ये बहुत बड़ी लड़ाई है जो मैं अकेला नहीं लड़ सकता। न मेरे पास पैसा है, न इतनी हिम्मत है। हिम्मत भी पंजाब के लोग देंगे, सब कुछ पंजाब के लोग करेंगे।

संबंधित खबरें...

Back to top button