ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

दमोह में प्रियंका बोलीं- देश में OBC की सही संख्या जानने के लिए जरूरी है जाति जनगणना

दमोह। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दमोह में जनसभा में शामिल हुईं। भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने और भ्रष्टाचार मिटाने के मुद्दे की लड़ाई लड़ रही है, लेकिन जब तक जनता स्वयं जागरुक होकर सही दल को वोट नहीं करेगी, तब तक कुछ नहीं होगा। मध्य प्रदेश में किसानों को कोई राहत नहीं मिली। मनरेगा को कमजोर बना दिया। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

बिहार में हुई जातिगत : प्रियंका

दमोह में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में ओबीसी की सही संख्या जानने के लिए जाति जनगणना जरूरी है। हम कह रहे हैं कि जातिगत जनगणना करो। बिहार में जातिगत जनगणना कि गई है जिसके अनुसार वहां 84% जनता SC,ST और OBC है। लेकिन अगर आप नौकरियों में बड़े-बड़े पदों को देखेंगे कि इन समुदायों का प्रतिनिधित्व क्या है तो आप पाएंगे कि इतना प्रतिनिधित्व नहीं है।

प्रियंका ने पूछा- चुनाव से पहले लाड़ली बहना क्यों?

प्रियंका गांधी ने सवाल करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही लाड़ली बहना योजना क्यों लागू की ? उससे पहले क्यों नहीं ? उन्होंने कहा कि सबसे जागरूक महिला होती है। वो अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को आरक्षण दिया, इसलिए आज गांव-गांव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व है।

भगवान वाल्मीकि जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

नोटबंदी, GST और कोरोना ने लोगों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी

प्रियंका गांधी ने कहा कि नोटबंदी और GST के कार्यान्वयन, वैश्विक महामारी और सार्वजनिक उपक्रमों के बंद होने ने भारत के लोगों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है। जबकि कई देशों में दुकानदारों को राहत दी गई। भारत में हर चीज पर GST लगा दी गई। बच्चों की किताबें, यूनिफॉर्म, ईलाज हर चीज पर GST लगा दी गई है।

महिला आरक्षण को लेकर सिर्फ गुमराह कर रहे हैं : प्रियंका

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकर पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 33 फीसदी महिला आरक्षण को लेकर सिर्फ इवेंटबाजी कर रही है। वे देश को गुमराह कर रहे हैं कि हमने महिलाओं को आरक्षण दे दिया। लेकिन, सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण अगले 10 साल में लागू ही नहीं होगा। पुरानी संसद की जगह 27 हजार करोड़ रुपए से नई संसद क्यों बना दी गई।

दमोह में प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकर के साथ प्रदेश की शिवराज सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि एक तरफ बेरोजगारी है तो दूसरी तरफ महंगाई कमर तोड़ रही है। मनरेगा को कमजोर बना दिया गया है। पेट्रोल, डीजल, खाद महंगा कर किसानों की कमर तोड़ दी।

मध्य प्रदेश में रोजगार के मौके बेहद कम हैं : प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले नेताओं से सादा जीवन और सेवा की ज्यादा उम्मीदें थीं, पर अब लोगों की उम्मीदें कम हो रहीं हैं। अब ज्यादातर लोग सरकार से उम्मीद पालते हैं कि उनका जीवन थोड़ा आसान हो जाए, लेकिन वर्तमान में परिस्थिति अजीब सी हो गई हैं। बुंदेलखंड में पलायन का मुद्दा उठाते प्रियंका गांधी ने कहा कि 45 साल में अभी सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। मध्यप्रदेश सरकार ने तीन साल में मात्र 21 रोजगार दिए हैं। बहुत से पद खाली हैं।

ये भी पढ़ें- MP Elections 2023 : कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची; खड़गे, सोनिया, राहुल, प्रियंका समेत 40 नेताओं के नाम शामिल, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button