बॉलीवुडमनोरंजन

Priyanka और Nick के घर आई नन्ही परी! सरोगेसी से बने पेरेंट्स; एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी जानकारी

प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं, प्रियंका और निक सरोगेसी की मदद से माता पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह सूचना दी। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि उन्हें बेटी हुई है या बेटा। लेकिन अब खबर आ रही है कि प्रियंका के घर नन्ही परी आई है। यूएस की एक मैगजीन के मुताबिक उनके घर बेटी हुई है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गुड न्यूज

प्रियंका ने फैंस के साथ ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

लोग दे रहे बधाई

सेलेब्स से लेकर फैंस तक कपल को पेरेंट्स बनने के लिए बधाई दे रहे हैं। केविन जोनस, जो जोनस, सोफी टर्नर, लारा दत्ता, शेफाली शाह, भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने प्रियंका और निक को शुभकामनाएं दी हैं।

2018 में हुई थी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका और निक की उम्र में 10 साल का फासला है।

प्रीति जिंटा भी जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं

पिछले तीन महीने में प्रियंका बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस हैं जो सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इससे पहले 17 नवंबर 2021 को प्रीति जिंटा भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं।

संबंधित खबरें...

Back to top button