
बाजार में पेट्रोल से लेकर नींबू तक के दाम आसमान छू रहे है। अचानक बढ़ी महंगाई ने सभी को परेशान कर दिया है, खास कर निम्न से माध्यम वर्ग तक के लोगों को। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब बाकि चीजों पर भी देखने को मिल रहा है। आम लोगों की जेब पर इसका प्रभाव पड़ रहा है।
रसोई की चीजों मे लगी आग
सस्ते दामों में मिलने वाली हरी सब्जियां भी अब आम आदमी की पहुंच से दूर हो रही हैं। निम्न से माध्यम वर्ग तक का व्यक्ति सब्जी मंडी सब्जी खरीदने तो जाता है, लेकिन हरी सब्जियों के दाम सुनकर आलू, प्याज और टमाटर को लेकर ही वापस आ जाता है। कई बार फ्री में मिलने वाले धनिया मिर्ची के भी दामों में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा राशन की अन्य चीजों में भी हुई बढ़ोतरी की वजह से रसोई का बजट बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
सब्जी | पहले | अब प्रति किलो |
घीया | 30 | 40 |
टमाटर | 30 | 40 |
मटर | 40 | 50 |
चप्पन कद्दू | 30 | 40 |
खीरा | 30 | 40 |
नींबू | 100 | 250 |
शिमला मिर्च | 40 | 60 |
धनिया गुच्छी | 10 | 20 |
पत्ता गोभी | 20 | 30 |
ककड़ी | 30 | 40 |
आलू | 10 | 14 |
भिंडी | 100 | 120 |
प्याज | 25 | 30 |
अदरक | 60 | 70 |
गाजर | 40 | 50 |
एक महीने पहले 40 रुपए प्रति किलो मिलने वाली फूलगोभी अब दोगुने दाम 80 रुपए प्रति किलो मिल रही है।
फलों के इस तरह बढ़े दाम-
फल | पहले | अब |
चीकू | 30 | 40 |
अंगूर | 50 | 100 |
सेब | 80 | 150 |
पपीता | 20 | 30 |
अनार | 80 | 100 |
महंगाई की ये मार यहीं तक सीमित नहीं है, पिछले कुछ महीनों में दूध के दामों भी इजाफा हुआ है।
28 फरवरी को अमूल ने दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे। इसके बाद Mother Dairy और अन्य दूध कंपनियों ने भी रेट बढ़ा दिए थे।
दूध की कीमत
दूध | पहले | अब |
Full Cream Milk (500ML) | 27 रूपए | 29 रूपए |
Full Cream Milk (1L) | 53 रूपए | 57 रूपए |
Standard Milk(500ML) | 25 रूपए | 27 रूपए |
Toned Milk(500ML) | 22 रूपए | 24 रूपए |
Double Toned Milk (500ML) | 20 रूपए | 22 रूपए |
Double Toned Milk (200ML) | 09 रूपए | 10 रूपए |
Tea Special Milk | 43 रूपए | 47 रूपए |
पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने के बाद ट्रांसपोर्ट का किराया भी बढ़ गया है। इसके चलते बाजार में हर चीज के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। दाल, सरसों के तेल और रिफाइंड के दाम बढ़ने से आम व्यक्ति की पहले से ही कमर टूटी हुई थी हुई थी। सबसे ज्यादा असर हरी सब्जी पर पड़ा है। महंगाई के चलते अब लोगों की थालियों से सब्जियां गायब होने लगीं हैं।
कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?
पिछले 16 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं पिछले 6 दिनों में CNG के दामों में भी 9.10 प्रति किलो के साथ बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ विपक्ष का हंगामा
बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा का कहना है कि, सरकार को बढ़ती महंगाई से कोई मतलब नहीं है। सरकार का फोकस बस लोगों में नफरत फैलाकर वोट हासिल करना है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि, क्या आपको लोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं है?
ये भी पढ़ें- RBI Monetary Policy: महंगाई के बीच RBI का बड़ा फैसला, 2023 में 7.2% रहेगी GDP; ब्याज दरों में नहीं हुआ बदलाव
कांग्रेस लीडर जयराम रमेश ने कहा कि, सरकार इसलिए भी महंगाई के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती क्योंकि उनके पास ना तो इसका कोई जवाब है और ना ही इसके लिए कोई प्लान है।
ये भी पढ़ें- महंगाई की मार: लगातार दूसरे दिन बढ़े CNG के दाम, हफ्तेभर में बढ़ गए 9 रुपए 60 पैसे, जानें क्या हैं नए रेट
इसके साथ ही विपक्ष का कहना है कि, सरकार एक तरफ कहती है कि, वो रूस से कम दामों पर क्रूड ऑयल खरीद रही है। वहीं लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा कर रही है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दामों को सरकार की तरफ से जनता को रोज सुबह मिलने वाला गिफ्ट बताया।
व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
नोट- ऊपर दिए गए सभी आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर दिए गए हैं। हम इसकी पुष्टी नहीं करते हैं।