PlayBreaking News

महंगाई की मार: लगातार दूसरे दिन बढ़े CNG के दाम, हफ्तेभर में बढ़ गए 9 रुपए 60 पैसे, जानें क्या हैं नए रेट

Follow on Google News
महंगाई की मार: लगातार दूसरे दिन बढ़े CNG के दाम, हफ्तेभर में बढ़ गए 9 रुपए 60 पैसे, जानें क्या हैं नए रेट
देश में लगातार तेल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं। इस बीच कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (CNG) की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ा इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में CNG के दाम 2.5 रुपए की बढ़त के बाद 69.11 रुपए रुपए प्रति किलो कर दिए गए हैं। एक हफ्ते में अब तक 9.10 रुपए की बढ़ोतरी CNG पर हो चुकी है। हालांकि, पेट्रोल-डीजल पर लोगों को गुरुवार को राहत मिली है।

दिल्ली-नोएडा में क्या है नई कीमत

इससे पहले 6 अप्रैल और 4 अप्रैल को भी दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमत 2.50 रुपए प्रति किलो बढ़ाई गई थी। यानी बीते 4 दिन में CNG कुल 7.5 रुपए महंगी हुई है। आज ढाई रुपए बढ़ने के बाद दिल्ली में CNG के दाम 69.11 रुपए प्रति किलो हो गए है, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 71.67 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है।

इन शहरों में भी बढ़े सीएनजी के दाम

शहर कीमत (प्रति किलो)
मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली 76.34
गुरुग्राम  77.44
रेवाड़ी 79.57
करनाल और कैथाल 77.77
कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर 80.90
अजमेर, पाली, राजसमंद 79.38

आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं किया है। मालूम हो कि पिछले 17 दिनों में पेट्रोल 10 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। कई दिनों तक 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल-डीजल के रेट्स आज नहीं बढ़ने की वजह से दिल्ली समेत सभी महानगरों में दाम नहीं बदले हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 105.41 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। ये भी पढ़ें- महंगाई का ट्रिपल अटैक: 16 दिन में 14वीं बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम, 5 दिनों में 6.60 रुपए महंगी हुई CNG

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 105.41 96.67
मुंबई 120.51 104.77
कोलकाता 115.12 99.83
चेन्नई 110.85 100.94

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा। व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts