RBI Monetary Policy: महंगाई के बीच RBI का बड़ा फैसला, 2023 में 7.2% रहेगी GDP; ब्याज दरों में नहीं हुआ बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए वित्त वर्ष 2022-23 की पहली क्रेडिट पॉलिसी जारी कर दी है। इसमें रेपो रेट को 4% पर जस का तस रखा है जबकि रिवर्स रेपो रेट में 0.40% की बढ़ोतरी कर 3.75% कर दिया है। यानी आपकी EMI पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
GDP ग्रोथ अनुमान
वित्त वर्ष 2023 के लिए रियल GDP ग्रोथ अनुमान 7.8 फीसदी से घटाकर 7.2 फीसदी पर रखा गया है। मोनेटरी पॉलिसी में नीतिगत दरों को यथावत रखने के साथ ही आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर बढ़िया रहने का अनुमान जताया है। ये पहली तिमाही में 16.2%, दूसरी तिमाही में 6.2%, तीसरी तिमाही में 4.1% और चौथी तिमाही में 4% रह सकती है।
RBI गवर्नर की बड़ी बातें
- FY23 GDP ग्रोथ अनुमान 7.8% से घटाकर 7.2%
- FY23 के Q2 में GDP ग्रोथ अनुमान 7% से घटाकर 6.2%
- FY23 के Q3 में GDP ग्रोथ अनुमान 4.3% से घटाकर 4.1%
- FY23 के Q4 में GDP ग्रोथ अनुमान 4.5% से घटाकर 4%
- FY23 में रिटेल महंगाई दर अनुमान 4.7 से बढ़ाकर 5.7%
- GDP ग्रोथ अनुमान कच्चे तेल के 100 डॉलर प्रति बैरल पर आधारित











