राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने की बैठक, कमलनाथ ने कहा- हमारे विधायकों को प्रलोभन दे रही बीजेपी

Follow on Google News
राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने की बैठक, कमलनाथ ने कहा- हमारे विधायकों को प्रलोभन दे रही बीजेपी
भोपाल। राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्षी पार्टियों के कांग्रेस समर्थित राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा बुधवार देर शाम राजधानी भोपाल पहुंचे। गुरुवार को यशवंत सिन्‍हा भोपाल में कांग्रेस के सांसद और विधायकों के साथ होटल लेक व्‍यू अशोका में बैठक की। https://twitter.com/psamachar1/status/1547476782227795968

कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना

बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रही है। कमलनाथ ने कहा कि मुझे विधायकों ने बताया है कि उन्हें राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। ये दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है भाजपा प्रशासन और पैसे का दुरुपयोग कर रही है। मुझे हमारे विधायकों पर पूरा भरोसा है। वे पार्टी लाइन पर ही मतदान करेंगे।

कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के लिए कहा

बता दें कि यशवंत सिन्‍हा का प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ ने अपने आवास पर गर्मजोशी से उनका स्‍वागत किया। यशवंत सिन्हा ने कहा कि जिला और जनपद पंचायत के सदस्यों को भी प्रलोभन दिया जा रहा है। हमने सभी प्रत्याशियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के लिए कहा है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतपेटी भोपाल पहुंची

वहीं, गुरुवार को 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतपेटी भी भोपाल पहुंची। राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतपेटी, मतपत्र और अन्य सामग्री को कड़ी सुरक्षा और निगरानी में विधानसभा भवन के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। बता दें विधानसभा में सिर्फ विधायक वोट डालेंगे। 29 लोकसभा सदस्य और 11 राज्यसभा सदस्य दिल्ली में संसद भवन में वोट डालेंगे।

द्रौपदी मुर्मू कल पहुंचेंगी भोपाल

शुक्रवार को एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू भी भोपाल पहुंचेंगी। उनका भाजपा विधयकों से मिलने का कार्यक्रम है। भाजपा ने उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। उनका स्वागत आदिवासी थीम पर केंद्रीत रहेगा। ये भी पढ़ें: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की कमलनाथ और दिग्विजय से अपील, कहा- राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें ये भी पढ़ें: CM शिवराज का ऐलान : MP में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदेगी सरकार, 18 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts