भोपालमध्य प्रदेश

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी भोपाल, CM हाउस में सांसद-विधायकों के साथ करेंगी बैठक

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आएंगी। अपने अल्प प्रवास के दौरान दौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विधायकों से मुलाकात करेंगी। इसके पहले स्टेट हैंगर पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। शिवराज सरकार ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है।

परंपरागत तरीके से होगा मुर्मू का स्वागत

दौपदी मुर्मू के आगमन पर प्रदेश भर से आदिवासी महिला और पुरुष आए हैं। राजधानी भोपाल पहुंचने पर स्टेट हैंगर पर मुर्मू का आदिवासी वेशभूषा और नृत्य शैली में पारंपरिक रूप से स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को स्टेट हैंगर बुलाया गया है।

अपने लिए समर्थन मांगेंगी द्रौपदी मुर्मू

मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई गई है। जहां दौपदी मुर्मू प्रदेश के सभी सांसद और विधायकों से अपने लिए समर्थन मांगेंगी। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि दौपदी मुर्मू के आगमन पर राज्यसभा और लोकसभा सदस्य, कुछ केंद्रीय मंत्री भी भोपाल आएंगे। शाम 6 बजे द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगा भाजपा का पूर्व सहयोगी अकाली दल

24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है कार्यकाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है। पिछली बार 17 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। राष्ट्रपति को चुनने के लिए आम लोग वोटिंग नहीं करते। इसके लिए जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि और उच्च सदन के प्रतिनिधि वोट डालते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्य वोट डालेंगे। इसके अलावा सभी राज्यों की विधानसभा के सदस्य भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग करते हैं।

कब है राष्ट्रपति चुनाव ?

चुनाव आयोग पहले ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव का मतदान होगा। वहीं, इसके नतीजे 21 जुलाई को सामने आएंगे। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button