जबलपुरमध्य प्रदेश

MP में ही सेफ नहीं Tiger! करंट की चपेट में आने से फिर हुई बाघ की मौत; वन विभाग ने कर दिया अंतिम संस्कार

सिवनी। मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। टाइगर स्टेट के नाम से प्रसिद्ध मध्य प्रदेश में अब टाइगर (Tiger) ही सुरक्षित नहीं है। आए दिन बाघों की मौत की खबर सुनने को मिल रही है। वहीं ताजा मामला बुधवार को सिवनी जिले से सामने आया है। दक्षिण वन मंडल के रुखड़ वन परिक्षेत्र में एक नर बाघ का शव मिला है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शिकारियों द्वारा करंट लगाकर बाघ को मारा गया है। हाल ही में पन्ना टाइगर रिजर्व में करंट लगने से एक बाघ और हायना की मौत हुई थी।

गस्त दल को मिला बाघ का शव

जानकारी के मुताबिक, सिवनी जिले के दक्षिण वन मंडल के रुखड़ वन परिक्षेत्र के बकरम पाठ का मामला है। बुधवार सुबह वन विभाग अमले को गस्त के दौरान मृत बाघ दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं अधिकारियों को जांच के दौरान पता चला कि करंट लगाकर बाघ का शिकार किया गया है।

फोटो: – सोशल मीडिया।

वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

इस घटना से वन अमले में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की टीम ने डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद वन अमले ने आनन-फानन में बाघ का अंतिम संस्कार भी कर दिया। फिलहाल, डीएफओ और रेंजर इस मामले की जानकारी छुपाते रहे, लेकिन सीसीएफ ने इसकी पुष्टि की है।

बाघ और हायना की करंट से हुई थी मौत

प्रदेश में लगातार बाघों का शिकार हो रहा है। हाल ही में पन्ना टाइगर रिजर्व में करंट लगने से एक बाघ और हायना की मौत हुई थी। पन्ना टाइगर रिजर्व के किशनगढ़ रेंज अंतर्गत आने वाले बसुधा बीट के कक्ष 521 में एक नर बाघ और एक हायना की करंट लगने से मौत हो गई है। बताया गया कि जंगल में शिकारियों ने सुअर या अन्य जानवरों को मारने के लिए तार बिछाकर करंट की सप्लाई थी। इसकी चपेट में बाघ और हायना आ गए और दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: MP में बाघ को फांसी! जंगल में पेड़ पर लटका मिला टाइगर का शव, जानें पूरा मामला

जंगल में पेड़ पर लटका मिला था बाघ का शव

बता दें कि मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बीते दिनों बाघ की मौत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। उत्तर वन मंडल के देवेंद्र नगर रेंज के विक्रमपुर गांव के पास एक बाघ का शव पेड़ से लटका मिला था। बाघ के गले में तार का फंदा लगा और वह पेड़ से फंसा हुआ था। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया था। हालांकि, वन विभाग ने शिकार किए जाने की आशंका जताई गई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री चौहान ने आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें: MP में फिर हुई बाघ की मौत, नदी किनारे मिला शव; जानें क्या है वजह

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button