ताजा खबरराष्ट्रीय

UP News : होटल में लटका मिला प्रयागराज के डिप्टी CMO का शव, अधिकारी बोले- ये सुसाइड नहीं मर्डर; जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज के एक होटल में डिप्टी CMO डॉ. सुनील कुमार सिंह का शव मिला है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके के होटल विट्‌ठल के कमरे में उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी के मुताबिक, सुनील कुमार बनारस के रहने वाले थे। शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है। मामले की जांच की जा रही है।

होटल के कमरा नंबर-106 में मिला शव

जानकारी के मुताबिक, मामला प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके के है। यहां विट्ठल होटल के कमरा नंबर-106 में सबसे पहले होटल के कर्मचारियों ने उनका शव फंदे पर लटका हुआ देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी सीएमओ और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या।

होटल विट्‌ठल के कमरा नंबर 106 में मिला शव।

होटल के कमरे में किराये पर रहते थे

मृतक डॉ. सुनील कुमार सिंह संचारी रोग के नोडल अधिकारी नियुक्त थे। वे ड्यूटी से आने के बाद होटल के कमरा नंबर 106 में ही किराये से रहते थे। बताया जा रहा है कि, सोमवार सुबह जब होटल का स्टाफ उनके कमरे में गया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक अंदर कोई आवाज नहीं आने पर मास्टर की से दरवाजा खोला गया तो कमरे में बेडशीट के फंदे पर सुनील लटके मिले। जिसके बाद कमरा लॉक कर इसकी जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दी गई।

अगस्त 2022 में उनकी पोस्टिंग प्रयागराज में हुई है, इससे पहले वे उनकी तैनाती मिर्जापुर में थी। ये होटल सीएमओ कार्यालय से सिर्फ 4 किमी. दूर होने के चलते वे यहीं पर रहने लगे थे।

कमरे का सामान मिला अस्त-व्यस्त

ACP आकाश कुल्हारी ने बताया कि, कमरे में सामान अस्त-व्यस्त मिला है। बेड से गद्दा जमीन पर लटका हुआ था। सामान की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। होटल के CCTV कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। होटल के कमरे को सील कर दिया गया है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button