भोपालमध्य प्रदेश

शाहपुरा में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबे मजदूर, मौके पर पहुंचीं भोपाल सांसद

भोपाल। राजधानी में बुधवार शाम शाहपुरा A- सेक्टर ग्राउंड के पास दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में तीन मजदूर आ गए। 2 मजदूरों को निकाल लिया गया है, जबकि एक का रेस्क्यू किया जा रहा है। घायलों को जेपी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचीं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने भी घटनास्थल पहुंचकर का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें: भोपाल के फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक से राजस्थान में गैंगवार, एक की मौत; मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद

ढहाया जा रहा था मकान का हिस्सा

भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक से दो मंजिला मकान की छत गिर गई। मकान के मलबे में चार मजदूर दबे गए थे। जिनमें से तीन को निकाल लिया गया है, जबकि एक का रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं बताया गया कि शाहपुरा ए-सेक्टर मकान नंबर-108 को री-कंस्ट्रक्शन के लिए उसकी तुड़ाई चल रही थी। मजदूर हथौड़े की मदद से तुड़ाई कर रहे थे। इसी बीच मकान भरभराकर गिर गया। नगर निगम फायर ब्रिगेड रेस्क्यू टीम एवं बचाव दल रेस्क्यू में जुटा हुआ है।

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मजदूरों के परिजनों से मिलीं।
शाहपुरा इलाके में मकान के मलबे में दबे मजदूरों का किया जा रहा रेस्क्यू।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button