भोपालमध्य प्रदेश

PM की सुरक्षा में चूक पर दिग्विजय सिंह ने शेयर किया वीडियो, बोले- दूध का दूध-पानी का पानी

भोपाल। फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर घमाशान जारी है। बीजेपी जहां पंजाब की कांग्रेस सरकार पर साजिश का आरोप लगा रही है। इस बीच मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है।

ये भी पढ़ें: PM की सुरक्षा में चूक पर घमाशान जारी: प्रदेशभर में बीजेपी का प्रदर्शन, मौन धरने पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंत्री

शेयर किया भाजपा के झंडों वाला वीडियो

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ने वीडियो ट्वीट कर कहा, ‘दूध का दूध-पानी का पानी। हो गया भण्डा फोड़। प्रधानमंत्री मोदी के करीब फ्लाईओवर पर भाजपा के कार्यकर्ता थे। सवाल ये है कि वो एकाएक कैसे पहुंचे? विरोध में प्रदर्शन करने वाले तो दूर-दूर तक नहीं थे। सवाल ये है कि इन नारंगियो पर कार्यवाही कौन करेगा?’ दिग्विजय द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में कुछ लोग पीएम मोदी के काफिले के पास भाजपा का झंडा लेकर नरेंद्र मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पीएम की सुरक्षा में चूक पर हंगामा: जबलपुर में बीजेपी ने निकाला मशाल जुलूस, लोकतंत्र का सबसे शर्मनाक कृत्य बताया

क्या है मामला

दरअसाल, बुधवार को पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी। पंजाब के फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा नाकेबंदी के कारण प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक फंसा रहा। जिसके बाद वह एक रैली सहित नियोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए बिना पंजाब से वापस लौट गए।

ये भी पढ़ें: PM सुरक्षा पर कमलनाथ का सीएम शिवराज पर हमला, बोले- 18 डिग्री तापमान होने पर भी कांग्रेस को बताएंगे जिम्मेदार

संबंधित खबरें...

Back to top button