राष्ट्रीय

Defence Budget 2023 : रक्षा बजट में 10 फीसदी से ज्यादा का इजाफा, पेंशन के लिए 1.38 लाख करोड़ आवंटित

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट (Union Budget) में रक्षा क्षेत्र के बजट आवंटन में काफी बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट पेश करते हुए रक्षा मंत्रालय को 5.94 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साल 5.25 लाख करोड़ रुपए थी।

बजट में नए हथियार आदि की खरीद शामिल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में आम बजट पेश किया, जिसमें पूंजीगत व्यय के लिए कुल 1.62 लाख करोड़ रुपए अलग रखे गए हैं। इनमें नए हथियार, विमान, युद्धपोत और अन्य सैन्य साजोसामान की खरीद शामिल है। वित्त वर्ष 2022-23 में, पूंजी परिव्यय के लिए बजटीय आवंटन 1.52 लाख करोड़ रुपए था, लेकिन संशोधित अनुमान के अनुसार व्यय 1.50 लाख करोड़ रुपए था।

अगले वित्त वर्ष के बजट दस्तावेजों के अनुसार, राजस्व व्यय के लिए 2,70,120 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है जिनमें वेतन भुगतान और प्रतिष्ठानों के रखरखाव पर होने वाले खर्च शामिल हैं।

वित्त वर्ष में आवंटित की गई राशि

वित्त वर्ष 2022-23 में राजस्व व्यय के लिए बजटीय आवंटन 2,39,000 करोड़ रुपए था। 2023-24 के बजट में, रक्षा मंत्रालय (सिविल) के लिए पूंजीगत परिव्यय 8,774 करोड़ रुपए आंका गया है, जबकि पूंजीगत परिव्यय के तहत 13,837 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। रक्षा पेंशन के लिए अलग से 1,38,205 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है।

पेंशन परिव्यय सहित कुल राजस्व व्यय 4,22,162 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। बजट दस्तावेजों के अनुसार, रक्षा बजट का कुल आकार 5,93,537.64 करोड़ रुपए हैं।

ये भी पढ़ें: PM Modi Reaction on Budget 2023 : बजट आकांक्षाओं से भरे समाज, किसानों, मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करेगा; बजट पर PM मोदी की प्रतिक्रिया

ये भी पढ़ें: Budget 2023 : CM शिवराज बोले- अमृतकाल के बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, कमलनाथ ने कहा- सरकार के पुराने वादों पर पर्दा डालने का प्रयास

ये भी पढ़ें: Budget 2023 : देश में 50 नए एयरपोर्ट खुलेंगे, उड़ान योजना को और बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें: Budget 2023 : टीवी-मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक वाहन होंगे सस्ते, किसानों को दी बड़ी सौगात; सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा

ये भी पढ़ें: Budget 2023 : निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान- खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल, मोबाइल फोन और कैमरा लेंस होंगे सस्ते

ये भी पढ़ें: Budget 2023 : इनकम टैक्स पर बड़ी छूट, 7 लाख रुपए तक की कमाई टैक्स फ्री

संबंधित खबरें...

Back to top button