
देश में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 7,231 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई, जबकि 10,828 लोग ठीक भी हुए। वहीं देश में अब एक्टिव केस की संख्या 64,667 हो गई है।
देश में कोरोना पर एक नजर
नए केस: 7,231
कुल मामले: 4,44,28,393
एक्टिव केस: 64,667
कुल रिकवरी: 4,38,35,852
कुल मृत्यु: 5,27,874
कुल वैक्सीनेशन: 2,12,39,92,816
क्या है रिकवरी रेट ?
देश में कुल संक्रमितों में सक्रिय केस की मौजूदा संख्या 0.15 फीसदी है। अब तक कुल संक्रमितों में से 98.67 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.05% दर्ज की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.55% है।
मंगलवार को देश में कोरोना के 5,439 नए केस मिले थे और सक्रिय केस भी घटकर 65,732 रह गए थे। इससे पहले सोमवार को 7,591 नए केस मिले थे। सक्रिय मरीजों की संख्या 84,931 थी।
ये भी पढ़ें- Corona Update: देश में लगातार चौथे दिन गिरा कोरोना का ग्राफ, एक्टिव केस भी 0.15% हुए; रिकवरी रेट 98.66%
कितने लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज
- देश में अब तक पात्र लोगों में से सिर्फ 20 फीसदी ने बूस्टर डोज ली है। इनमें सबसे कम पूर्वोत्तर राज्य मेघालय और इसके बाद झारखंड, नागालैंड, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्य हैं।
- देश में 18-59 वर्ष की आबादी के करीब 77 करोड़ है। सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि इनमें से सिर्फ 12 फीसदी लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
- 60 साल से ऊपर की आबादी करीब 16.80 करोड़ है, इनमें से 35 फीसदी लोगों ने बूस्टर डोज ले ली है।
- ‘कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव’ शुरू होने के बाद 15 जुलाई से अब तक कुल 15.66 करोड़ लोगों को बूस्टर डोज दी गई है और 10.39 करोड़ खुराकें दी जा रही हैं।
- 18-59 साल के बीच 64,89,99,721 लोग बूस्टर डोज के लिए पात्र थे, 14 जुलाई तक इनमें से सिर्फ 8 फीसदी लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई थी।
- केंद्र सरकार ने 15 जुलाई को 18 साल से ऊपर सभी लोगों को सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर मुफ्त बूस्टर डोज देने के लिए 75 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया था।
- भारत की 98 प्रतिशत वयस्क आबादी को COVID-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिली है, जबकि 92 प्रतिशत को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।