राष्ट्रीय

मुंबई में आतंकी हमले की धमकी, NIA को संदिग्ध मेल मिला; आरोपी ने खुद को तालिबानी बताया, कई शहरों में अलर्ट

मुंबई। मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को धमकी भरा संदिग्ध ई-मेल मिला है। ईमेल करने वाले आरोपी ने खुद को तालिबान का सदस्य होने का दावा किया है। NIA ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को भी दी है। इसके बाद मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मेल भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया

सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा मेल भेजने वाला शख्स खुद को तालिबानी सदस्य बता रहा है और उसने मुंबई में आतंकी हमले की चेतावनी दी है। फिलहाल, पुलिस और दूसरी एजेंसियां जांच कर रही हैं और ई-मेल कहां से भेजा गया, इसका पता लगाने में जुटी हैं।

पहले भी आए धमकी भरे कॉल

इससे पहले इसी साल जनवरी 2023 में मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक धमकी भरी कॉल आया था। जिसमें अज्ञात कॉलर ने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

अक्टूबर 2022 में भी पुलिस को कॉल कर धमकी दी गई थी, जिसमें शहर के कई इलाकों में बम लगे होने की बात कही गई थी। कॉलर ने बताया था कि मुंबई के अंधेरी में स्थित इनफिनिटी मॉल, पीवीआर मॉल जूहू, सहारा होटल एयरपोर्ट पर बम लगे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक के जेल में बंद गैंगस्टर ने दी Nitin Gadkari को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

ये भी पढ़ें- CM अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, देर रात दिल्ली पुलिस को आया कॉल

संबंधित खबरें...

Back to top button