ताजा खबरराष्ट्रीय

अब श्रीलंका और मॉरिशस में भी चलेगा UPI, PM मोदी ने किया लॉन्च, टूरिस्ट को मिला पेमेंट का ईजी ऑप्शन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को श्रीलंका और मॉरिशस में ‘यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ (UPI) सर्विस लॉन्च की। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे लॉन्च किया। इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ समेत तीनों देश के सेंट्रल बैंक गवर्नर भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मॉरिशस में कार्ड सेवाएं भी शुरू की। इसके जरिए भारत से मॉरिशस-श्रीलंका जाने वाले टूरिस्ट और वहां से भारत आने वाले टूरिस्ट पेमेंट कर पाएंगे।

RuPay कार्ड सेवा भी की लॉन्च

पीएम मोदी ने मॉरिशस में UPI सेवा के साथ ही RuPay कार्ड सेवा भी लॉन्च की है। इसके जरिए मॉरिशस के बैंक अपने यहां RuPay मैकेनिज्म पर बेस्ड कार्ड जारी कर पाएंगे। इससे दोनों देशों के लोग अपने देश के साथ ही एक-दूसरे के यहां भी इन कार्ड्स से मिलने वाली सर्विस का यूज कर सकेंगे।

तीन मित्र देशों के लिए विशेष दिन है : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकी से जोड़ने वाला बताया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि यूपीआई ‘भारत के साथ साझेदारी को एकजुट करने की नई जिम्मेदारियों’ को क्रियान्वित कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आज हिंद महासागर क्षेत्र के तीन मित्र देशों के लिए एक विशेष दिन है क्योंकि हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक डिजिटल तकनीक के साथ जोड़ रहे हैं।” मोदी ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि यूपीआई प्रणाली से श्रीलंका और मॉरीशस को फायदा होगा।”
पीएम मोदी ने कहा कि सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे से भारत में क्रांतिकारी बदलाव आया है। उन्होंने ‘पड़ोस प्रथम’ नीति पर भारत की केंद्रित नीति को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो, स्वास्थ्य से जुड़ी हो, आर्थिक या अंतरराष्ट्रीय मंच पर समर्थन, भारत ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी है। भारत आगे भी यह जारी रखेगा।”

फ्रांस के राष्ट्रपति को सिखाया था पेमेंट करना

UPI के लॉन्चिंग की शुरुआत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे के बाद हुई थी। 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों जयपुर पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें UPI से पेमेंट करना सिखाया था। दरअसल, दोनों देशों के लीडर्स ने चाय पी थी। जिसका पेमेंट राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया था।

2016 में हुई थी UPI की शुरुआत

भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इस सर्विस को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित किया जाता है। इसे पीएम मोदी ने 2016 में लॉन्च किया था। इस सर्विस ने पैसों के लेन-देन से ऑनलाइन पेमेंट को आसान बना दिया है। यूपीआई से आसान तरीके से सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। ये रियल टाइम फंड ट्रांसफर करने में सक्षम है और इसे IMPS मॉडल से डेवलप किया गया है।

2 फरवरी को फ्रांस में किया था लॉन्च

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने 2 फरवरी को पेरिस के एफिल टॉवर पर UPI को लॉन्च किया था। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ये देखकर बहुत अच्छा लगा, खुशी हुई। यह UPI को वैश्विक बनाने की दिशा में एक सक्रिय कदम है। इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

डिजिटल पेमेंट में भारत सबसे आगे

श्रीलंका और मॉरिशस में होने वाली यूपीआई लॉन्चिंग से पहले भारतीय पेमेंट सिस्टम फ्रांस, सिंगापुर, यूएई, नेपाल, भूटान एक्टिव है। इस लिस्ट में भारत टॉप पर है। हाल ही में फ्रांस समेत कुल 11 देशों में यूपीआई को लॉन्च किया गया था। वहीं, श्रीलंका और मॉरिशस में यूपीआई पेमेंट सर्विल लॉन्च के बाद यूपीआई पेमेंट वाले देश की संख्या 11 से बढ़कर 13 हो गई है।

ये भी पढ़ेंगवर्नर का विधानसभा से वॉकआउट…! तमिलनाडु में राज्यपाल आरएन रवि ने अभिभाषण देने से किया इनकार, स्टालिन सरकार से नाराज; डेढ़ मिनट में छोड़ दी स्पीच

संबंधित खबरें...

Back to top button