ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

PM मोदी का ग्वालियर दौरा : सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना समारोह में होंगे शामिल, राजशाही अंदाज में होगा स्वागत; यहां आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (21 अक्टूबर) को एक बार फिर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वे ग्वालियर में सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। मोदी ऐसे पहले PM होंगे जो इस पद पर रहते हुए आएंगे, अभी तक कोई प्रधानमंत्री स्कूल के समारोह में नहीं आया है। पीएम करीब दो घंटे तक शहर में रहेंगे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

पीएम मोदी का कार्यक्रम

  • शाम 4:30 बजे : वायुसेना के विमान से दिल्ली से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • शाम 4:55 बजे : हेलीकॉप्टर से सिंधिया स्कूल पहुंचेंगे।
  • शाम 5 से 6:30 बजे तक : स्थापना दिवस समारोह में रहेंगे मौजूद।

 

राजशाही अंदाज में होगा पीएम मोदी का स्वागत

पीएम मोदी का सिंधिया स्कूल में राजशाही अंदाज में स्वागत किया जाएगा। घुड़सवार दस्ते उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाएंगे। विद्यालय के ब्रास बैंड के बच्चों द्वारा जय हो ध्वनि के साथ उनका अभिवादन किया जाएगा और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, स्कूल के अध्यापकों, विद्यालय परिवार के सदस्यों के अलावा वरिष्ठ छात्रों से उनका परिचय होगा। ऐतिहासिक किले पर बने सिंधिया स्कूल परिसर को किले की तर्ज पर सजाया गया है।

कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और सिंधिया एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष आरएस पवार भी शामिल होंगे।

स्कूल के बारे में जानेंगे पीएम मोदी

सिंधिया स्कूल में प्रधानमंत्री मोदी को स्कूल का इतिहास, समग्र शिक्षा, व्यक्तित्व रूपांतरण, समाज सेवा और फोर्ट बायोस्फीयर के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में एक नृत्य नाटिका हस्ताक्षर का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें 300 से ज्यादा विद्यार्थी भाग लेंगे। नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो इस पद पर रहते हुए सिंधिया स्कूल के कार्यक्रम में आ रहे हैं।

2023 में अब तक 9 बार मप्र आ चुकें हैं पीएम

  • 1 जुलाई 2023, शहडोल- सिकल सेल अनीमिया मिशन की शुरुआत की। ट्राइबल समाज के लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड वितरित किये. सेल्फ हेल्प ग्रुप और पेसा समुदाय के लोगों से संवाद किया।
  • 27 जून 2023, भोपाल- दो नई वन्दे भारत ट्रेनों का शुभारंभ।
  • 24 अप्रैल 2023, रीवा- ई-ग्राम स्वराज जेम पोर्टल का शुभारंभ किया। 35 लाख स्वामित्व कार्ड दिए. प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख लोगों को उनके घर की चाबी सौपी और गृहप्रवेश हुआ।
  • 1 अप्रैल 2023, भोपाल- भोपाल-दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस।
  • 9 जनवरी, इंदौर- पोस्टल स्टैम्प जारी किया. प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में सम्मलित हुए।
  • 14 सितंबर 2023, बीना- पीएम छठी बार मध्य प्रदेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सागर जिले के बीना में 50 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।
  • 25 सितंबर 2023- पीएम सातवीं बार मध्य प्रदेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश में 6 महीने में यह 7वां दौरा था।
  • 2 अक्टूबर 2023- पीएम आठवीं बार मध्य प्रदेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर के मेला मैदान में सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने 19 हजार करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।पीएम का यह 8 दिन में दूसरा और 7 महीने में 8वां मध्य प्रदेश दौरा था।
  • 5 अक्टूबर 2023- पीएम नौवीं बार मध्य प्रदेश आए। पीएम का यह 11 दिन में तीसरा और 7 महीने में 9वां मध्य प्रदेश दौरा था। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर के गैरिसन ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।
  • 21 अक्टूबर 2023- पीएम मोदी 10वीं बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। यहां वे ग्वालियर में सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। पीएम का यह एक महीने में दूसरा ग्वालियर दौरा है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने भाजपा के रिश्ते-नातों में ढूंढा हारी सीटों को जीतने का सूत्र

संबंधित खबरें...

Back to top button