Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पिपरिया-सांडिया रोड पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत; 8 घायल, दो नर्मदापुरम रेफर

पिपरिया-सांडिया रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला और बच्चों समेत करीब आठ लोग घायल हुए। दो घायलों को गंभीर हालत में नर्मदापुरम रेफर किया गया।
पिपरिया-सांडिया रोड पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत; 8 घायल, दो नर्मदापुरम रेफर
पिपरिया-सांडिया रोड पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत

सोहागपुर। पिपरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिपरिया-सांडिया रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और बच्चों समेत करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया गया है।

शाम करीब 5 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुआ। एक वाहन में महिला और बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी कार में कटनी के लोग सवार बताए जा रहे हैं। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

ये भी पढ़ें: हरदा: अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, बाइक से कर रहा था सप्लाई

एक युवक की मौके पर मौत

दुर्घटना में अल्टो कार में सवार शुभम पुरवइया (29), निवासी करणपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसी वाहन में सवार पूजा पुरवइया, अजय पुरवइया, नमामि पुरवइया और मिष्टी पुरवइया घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि अल्टो कार में सवार लोग शोभापुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। दूसरी ओर, डिजायर कार में सवार लोगों में निखिल विश्वकर्मा निवासी अमीरगंज, निखिल यादव, सिद्धार्थ तिवारी और हर्ष ठाकुर शामिल हैं। ये वाहन कटनी क्षेत्र का बताया जा रहा है।

विधायक ने मौके पर रुककर की मदद

हादसे के समय पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी भी वहां से गुजर रहे थे। दुर्घटना देखकर उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और घायलों की मदद के लिए आगे आए। विधायक ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने में मदद की और अस्पताल पहुंचकर उनके उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों और घटनास्थल की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे में घायल लोगों की स्थिति और दुर्घटना के सही कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts