
भिंड। शहर के एक घर में गैस सिलेंडर लीकेज होने से विस्फोट हो गया। जिससे घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 3 लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
घर पर चल रही थी कन्या पूजन की तैयारी
शहर के गुलाब बाग में निवासी राजस्व विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ वीर सिंह कुशवाह पुत्र छोटे लाल के घर सुबह 11 बजे के करीब कन्या पूजन की तैयारी चल रही थी। इस दौरान घर खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर लीकेज हो गया। गैस सिलेंडर लीकेज होते ही आग भड़क गई। आग में घर के लोग चपेट में आ गए। आग पर काबू पाने में एसडीएम के रीडर के वीर सिंह झुलस गए। वहीं वीर सिंह की पत्नी रश्मि और बहन गीता समेत तीन लोग घायल हो गए।
#भिंड : #गैस_सिलेंडर लीकेज से #विस्फोट हुआ। #आग में तीन लोग झुलसे। खाना बनाते समय सिलेंडर ने पकड़ी आग।#Bhind #MadhyaPradesh #GasCylinder #Explosion #Fire #PeoplesUpdate pic.twitter.com/B7YU3jGLPY
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 29, 2023
समय पर नहीं पहुंची फायर बिग्रेड
सिलेंडर की आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड को फोन किया। लेकिन समय पर नहीं पहुंच सकी। आग की लपटें बढ़ता देख मोहल्ले वासी आगे बढ़े उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए पानी फैकना शुरू कर दिया। वहीं घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने से लोगों में आक्रोश हैं। इधर तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है।
ये भी पढ़ें: इंदौर : राऊ के होटल पपाया ट्री में भीषण आग, निकासी के रास्ते बंद; 46 लोगों को सुरक्षित निकाला