इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : बाइक हटाने की बात पर विवाद, आरोपियों ने एयर गन से की फायरिंग; दो लोग घायल

इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के पास मिर्जापुर गांव में बाइक हटाने की बात पर कुछ लोगों में विवाद हो गया। जिसके बाद गांव के ही रहने वाले आरोपियों ने एयर गन से फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज साफ सुनाई दे रही है। एयर गन हमले में 2 लोगों को छर्रे लगे हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://twitter.com/psamachar1/status/1644948781538983936?t=l0k_zXZ51y5V8XsYPMx77w&s=08

तेजाजी नगर जांच अधिकारी एएसआई विष्णु चौहान ने बताया कि, रविवार सुबह ग्रामीणों ने आकर यह रिपोर्ट दर्ज कराई कि मिर्जापुर में अपने ससुराल आए महेश ने ससुराल के बाहर बाइक खड़ी की हुई थी। जहां पर अनूप नामक एक युवक बैलगड़ी लेकर गांव में जा रहा था। गाड़ी हटाने को लेकर दोनों में बहस हो गई। जिसके बाद अनूप अपने अन्य साथी इंदर और रोहन के साथ मौके पह पहुंचा। जिसके बाद उसने एयर गन से शुभम और रोहित पर फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों को छर्रे लगने के बाद फरियादी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button