पटवारी आत्महत्या मामला :विधायक ने कहा- टीआई को हटाएं, नायब तहसीलदार सविता पर केस दर्ज करें

रतलाम जिले के आलोट में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी की आत्महत्या के मामले में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एसपी से हस्तक्षेप करने की मांग की है। विधायक ने टीआई को हटाने और नायब तहसीलदार सविता राठौड़ पर केस दर्ज करने की मांग की। हालांकि नायब तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया गया है।
Follow on Google News
विधायक ने कहा- टीआई को हटाएं, नायब तहसीलदार सविता पर केस दर्ज करें
मृतक पटवारी रविशंकर खराड़ी

रतलाम। जिले के आलोट क्षेत्र में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी की आत्महत्या के मामले में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एसपी से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। विधायक डोडियार ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की है। 

आरोप-नायब तहसीलदार कर रही थी प्रताड़ित

विधायक डोडियार ने लिखा कि मृतक पटवारी द्वारा आत्महत्या से पहले लिखे गए पत्र और सामने आए तथ्यों से यह संकेत मिलता है कि आलोट में पदस्थ नायब तहसीलदार सविता राठौड़ द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि उन पर अनावश्यक कार्यों का दबाव बनाया गया, रिकॉर्ड में बदलाव के लिए बाध्य किया गया और व्यक्तिगत स्तर पर भी परेशान किया गया, जिससे वे गहरे मानसिक तनाव में आ गए थे।

ये भी पढ़ें: बुरहानपुर: सांसद के भाई ने की आत्महत्या, कुएं में कूदकर दी जान

परिजन बोले अवैध गतिविधियों और काम का दबाव डाला 

विधायक ने उल्लेख किया कि मृतक के परिजनों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि रविशंकर खराड़ी को बार-बार कथित अवैध गतिविधियों और अतिरिक्त कार्यों के लिए दबाव डाला जाता था। यहां तक कि पारिवारिक आयोजनों में भी वे मानसिक रूप से व्यथित दिखाई देते थे, जो इस मामले की गंभीरता को और बढ़ाता है।

'थाना प्रभारी मामले को दबा रहे'

विधायक डोडियार ने अपने पत्र में एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम के प्रभारी द्वारा मामले को दबाने और साक्ष्यों में पारदर्शिता नहीं बरतने की कोशिश की जा रही है। इस पर उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की भी मांग की है, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके।

ये भी पढ़ें: हीरानगर हत्याकांड: सागर में दबोचे गए हत्यारे , एक सूचना ने खोल दी ‘कातिलों’ की पोल!”

कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर हो जांच

डोडियार ने मांग की है कि नायब तहसीलदार सविता राठौड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) सहित अन्य धाराओं में तुरंत मामला दर्ज किया जाए। साथ ही, मृतक द्वारा लिखे गए पत्र, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच में शामिल करने की बात कही गई है। डोडियार ने कहा कि यह मामला अब केवल एक आत्महत्या तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि प्रशासनिक दबाव, कार्यप्रणाली और कथित भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर कर रहा है। ऐसे में पूरे जिले की नजरें अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

नायब तहसीलदार को सस्पेंड किया 

पटवारी रविशंकर खराड़ी के सुसाइड मामले में परिजनों, पटवारी संघ, स्थानीय लोगों और विधायक के विरोध के चलते कलेक्टर मिशा सिंह ने नायब तहसीलदार सविता राठौर को सस्पेंड कर दिया है। मंगलवार रात से ही मृतक के परिजन और पटवारी संघ नायब तहसीलदार पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठे थे। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts