Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM शिवराज की आंगनबाड़ी मुहिम : अक्षय कुमार के बाद अब कुमार विश्वास ने भेंट किया बाल साहित्य

CM शिवराज की आंगनबाड़ी मुहिम : अक्षय कुमार के बाद अब कुमार विश्वास ने भेंट किया बाल साहित्य
भोपाल। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही आंगनबाड़ी केंद्रों की मुहिम में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मदद की पेशकश की है। वहीं कवि कुमार विश्वास ने कहा कि वे नौनिहालों के लिए बाल-साहित्य समेत अन्य जरूरी पुस्तकें भेज रहें हैं। इस पर सीएम ने रिप्लाई करते हुए कही ये बात...

अक्षय कुमार ने की मदद की पेशकश

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि प्रदेश के बच्चों का सर्वांगीण विकास हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मैं सायं 5.30 बजे प्रदेश की सड़कों पर निकलूंगा और आंगनबाड़ी के बच्चों के उपयोग की वस्तुएं जनसहयोग से एकत्रित करूंगा। आप से भी आग्रह है कि इस पुनीत प्रयास में हरसंभव योगदान दीजिए। सीएम के इस ट्वीट को रिट्वीट कर अक्षय कुमार ने लिखा कि शिवराज सिंह चौहान सर मुझे बहुत खुशी होगी अगर मैं किसी तरह आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए कुछ कर सकूं। यह एक अद्भुत कारण है और मैं आपके लिए और अधिक शक्ति की कामना करता हूं।

आपका सदैव पुनीत कार्यों में सहयोग मिला : सीएम

इसके बाद सीएम ने अक्षय कुमार के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि अक्षय जी, आप हमेशा ही सामाजिक और खासकर बच्चों से जुड़े कार्यों में बढ़ चढ़कर सहयोग करते हैं। आपका हमें सदैव पुनीत कार्यों में सहयोग मिला है। आप, हम और सब मिलकर प्रयास करेंगे और मुझे विश्वास है कि बच्चों की उन्नति का यह पवित्र संकल्प भी सहज ही सिद्ध होगा।  

कुमार विश्वास ने बोले- पुस्तकें भेज रहा हूं

वहीं कवि कुमार विश्वास ने सीएम को ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इसकी प्रशंसा की और लिखा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान जी जन-भावनाओं को सामाजिक-सरोकारों से जोड़ने का यह एक वरेण्य व उत्तम प्रयास है। इन प्यारे नौनिहालों के लिए कुछ स्वरचित बाल-साहित्य व अन्य जरूरी पुस्तकें भेज रहा हूं। मेधावी मध्य प्रदेश के इन नन्हें नौनिहालों को आकाश भर आशीर्वाद। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts