MP पंचायत चुनाव: पहले और दूसरे चरण के लिए अभी तक 23 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन-पत्र, कल लास्ट डेट
भोपाल। मप्र पंचायत चुनाव 2021-22 में पहले और दूसरे चरण के लिए 18 दिसंबर को 3987 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किए। इनमें 2085 पुरुष और 1902 महिला अभ्यर्थी के नाम निर्देशन-पत्र हैं। बता दें कि अब तक कुल 23 हजार 222 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है, जिनमें से 12 हजार 226 पुरुष और 10 हजार 984 महिला तथा 2 अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: बलिया में जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ, सीएम शिवराज ने कांग्रेस और सपा पर बोला हमला












