
पाकिस्तान के सियालकोट कैंटोमेंट इलाके में जोरदार धमाका सुना गया। यहां एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिससे आर्मी बेस पर आग लग गई है। फिलहाल इससे हुए नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि यह पंजाब प्रांत के कैंटोनमेंट इलाके तक सुनाई दिया।
किसने किए धमाके?
इस धमाके के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है, लोग डरे हुए हैं। वहीं इस धमाके में अभी कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह एक वेपन स्टोरेज एरिया है। इस धमाके के पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना में अभी तक किसी की जान नहीं गई है। फिलहाल पाकिस्तानी सेना की ओर से अभी इन धमाकों के बारे में कोई बयान नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर
वहीं, धमाके के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि मिलिट्री बेस के ऊपर से आग की लपटें हवा में फैल गई हैं। चारो तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।
Something is Happening in #Sialkot
Cant #Sialkot pic.twitter.com/UsZ97NhW7M— MariA RazAa (@RazaaMaria) March 20, 2022
1852 में बना था यह बेस
उत्तरी पाकिस्तान में स्थित सियालकोट में उसकी सेना का बड़ा बेस है। इसकी स्थापना 1852 में ब्रिटिश भारतीय सेना ने की थी। सियालकोट कैंट एरिया पाकिस्तान का सबसे पुराना और सबसे जरूरी कैंट एरिया है।
ये भी पढ़ें- रूस ने बताया यूक्रेन का नया प्लान! UNICEF का दावा- 15 लाख यूक्रेनी बच्चों के बिकने का खतरा
हाल ही में शिया मस्जिद में हुआ था आत्मघाती हमला
इसी महीने पेशावर की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 200 लोग घायल हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट-खुरासन ने ली थी। हालांकि इस मामले के जिम्मेदार 3 आतंकियों को मारा जा चुका है।