बॉलीवुडमनोरंजन

रेखा का 67वां बर्थडे आज: स्कूल के दिनों में बच्चे बनाते थे मजाक, घर खर्च के लिए B ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा था काम

मुंबई। बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। दमदार अभिनय के अलावा रेखा अपनी दिलकश आवाज और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। रेखा ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार (तेलुगु फिल्म) के रूप में की थी। रेखा को बचपन से ही फिल्मी माहौल मिला। रेखा के माता-पिता तेलुगु सिनेमा के जाने माने एक्टर्स थे। रेखा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं।

नन बनना चाहती थीं रेखा

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की खूबसूरती हमेशा चर्चा का विषय रही है। रेखा ने अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें घर खर्च के लिए बी ग्रेड फिल्मों में एक्सपोज भी करना पड़ा। रेखा को तीन बार फिल्मफेयर और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। रेखा पद्मश्री से सम्मानित भी हैं। रेखा जब कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं तब वे नन बनना चाहती थीं।

दोस्त कहते थे ’शक्ल देखी है आईने में?’

बचपन में जब रेखा अपने दोस्तों से अपने एक्ट्रेस बनने की इच्छा के बारे में बात करती थीं, तो सभी उन पर हंसते थे। सिमी गरेवाल के चैट शो पर रेखा ने अपने पुराने दिनों को याद कर बताया कि जो दोस्त मजाक बनाते हुए ये कहते थे ‘शक्ल देखी है आईने में?’ वो फिल्म ‘सावन भादो’ के बाद ये समझ गए थे कि वो कितनी प्रतिभावान हैं।

175 हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में किया काम

रेखा ने अपने करियर में करीब 175 हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘खूबसूरत’, ‘खून और पसीना’, ‘खून भरी मांग’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘उमराव जान’ शामिल हैं। एक्ट्रेस ने अपने हिंदी करियर की शुरुआत ‘सावन भादो’ फिल्म से की थी। यह उनकी पहली हिट फिल्म भी थी। लेकिन प्राण जाए पर वचन ना जाए जैसी बी ग्रेड फिल्म का भी रेखा हिस्सा रहीं।

फिल्म प्राण जाए पर वचन ना जाए

फिल्म में एक्सपोज करती रेखा के पोस्टर्स को देख उस समय काफी हंगामा मचा था। फिल्म में रेखा तवायफ के रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में सुनील दत्त लीड रोल में थे। रेखा के तालाब में नहाने और बिना कपड़ों के बाहर आने के सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था

पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। बॉलीवुड में रेखा को ‘कामसूत्र’ जैसी इरॉटिक फिल्मों का हिस्सा भी बनना पड़ा। रेखा ने कुछ ऐसी फिल्मों में भी काम किया जिसमें उनकी मर्जी के बिना बोल्ड सीन कराए गए।

एक्टर ने 5 मिनट तक किया किस

फिल्म ‘अंजाना सफर’ की शूटिंग के दौरान रेखा एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए पहुंची थीं और जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन कहा वैसे ही फिल्म के लीड एक्टर विश्वजीत ने उन्हें होठों पर किस करना शुरू किया और यह किस लगभग 5 मिनट तक चलता रहा। उस वक्त रेखा महज 15 साल की थीं। विश्वजीत ने अपने इस किसिंग सीन पर सफाई देते हुए कहा था कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। यासेर उस्मान की बुक ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में इस बात का जिक्र किया गया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button