
रामनवमी के अवसर पर ओरछा में बेतवा नदी के कंचना घाट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सप्त्नीक दीपदान एवं पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही माता बेतवा की आरती कर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। वहीं आकाश में भव्य आतिशबाजी और घंटों की गूंज के साथ आरती संपन्न हुई।
ये भी पढ़ें: राम नवमी पर चित्रकूट में CM शिवराज; बोले- नर्मदा को वैष्णवी नदी और मंदाकिनी से जोड़ जाएगा, गोद लेंगे आयोग्य धाम घाट
दीपों से जगमगाया ओरछा : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सप्त्नीक रामनवमी के अवसर पर ओरछा में बेतवा नदी के कंचना घाट पर दीपदान एवं पूजन-अर्चन किया। वहीं आकाश में भव्य आतिशबाजी और घंटों की गूंज के साथ आरती संपन्न हुई। @OfficeofSSC #Ramnavmi #PeoplesUpdate pic.twitter.com/uQWTdNG9br
— Peoples Samachar (@psamachar1) April 10, 2022
श्रीराम चित्रकूट में वनवासी तो ओरछा के हैं राजाराम
ओरछा की बेतवा नदी के कंचना घाट पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने जनता को संबोधित किया। सीएम शिवराज ने कहा कि आज अद्भुत दृश्य है। आज मैं चित्रकूट गया था जहां वनवासी श्रीराम हैं और ओरछा की बात करें तो वो यहां के राजा हैं, राजाराम हैं। राजा राम जी से मेरी प्रार्थना है कि ‘दैहिक दैविक भौतिक तापा, राम राज नहिं काहुहि ब्यापा’। प्रभु हम आपके दास हैं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि हम भी आपके आदर्शों पर चलकर मध्य प्रदेश बनाएं, इतनी कृपा की वर्षा हम पर कर दीजिएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेृतत्व में एक वैभवशाली, संपन्नशाली, शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है।
ओरछा में गंदगी का नामो-निशान ना रहे : सीएम
सीएम शिवराज ने कहा कि जनता के सहयोग के बिना कोई देश और प्रदेश नहीं बन सकता है। यह गौरव दिवस इसलिए है कि केवल सरकार ही नहीं, सरकार के साथ जनता भी ओरछा बनाएं, मध्यप्रदेश भी बनाएं। इसका संकल्प सभी को लेना पड़ेगा। सीएम ने आगे कहा कि सभी को नागरिक कर्तव्य का पालन करना पड़ेगा। सभी संकल्प लें कि ओरछा में गंदगी का नामो-निशान ना रहे। बेटियों का यहां सम्मान हो। नशा मुक्त रखें। कोई भूखा ना रहे। यहां कोई भीख ना मांगे।
गुंडे-बदमाशों को कुचला जा रहा : सीएम
सीएम शिवराज ने कहा कि अलग शान अपने ओरछा की रहे। बुंदेलंखड बदल रहा है। केन-बेतवा नदी जुड़ेंगी। 21 लाख एकड़ भूमि क्षेत्र में सिंचाई होगी। 41 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। ओरछा नगरी पवित्र तो है ही, आज भौतिक रूप से इसे पवित्र नगरी घोषित कर दिया गया है। सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों, बदमाशों, गुंडे, माफियाओं को कुचल दिया जा रहा है। किसी भी अपराधी को यहां पनपने नहीं दिया जाएगा।