
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर मुश्किल में फंसे कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि राजा पटेरिया को संगीन अपराधियों के साथ जेल में बंद किया गया है। रात भर अपराधियों ने उन्हें परेशान किया, सोने नहीं दिया। गंदे कंबल दिए गए हैं। जिससे वे रातभर परेशान रहे। ये सरकार के इशारे पर हो रहा है।
दमोह से हुई थी गिरफ्तारी
राजा पटेरिया को मंगलवार (13 दिसंबर) सुबह दमोह जिले के हटा से गिरफ्तार कर किया गया था। पन्ना पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार कर पवई लाई और यहां कोर्ट में पेश किया। पटेरिया ने दो दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उकसावे वाले शब्दों का इस्तेमाल किया था।
ये भी पढ़ें- MP के कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार, पीएम मोदी की ‘हत्या’ कराने वाली अपील पर हुई कार्रवाई
कोर्ट ने 14 दिन के लिए भेजा जेल
कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान को पार्टी संगठन ने अनुशासनहीनता माना है। कांग्रेस ने मंगलवार (13 दिसंबर) को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। पार्टी उपाध्यक्ष और प्रदेश संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने यह नोटिस जारी किया। इसमें लिखा गया है – पटेरिया का पन्ना जिले के पवई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिया गया बयान घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। पार्टी ने पटेरिया से तीन दिन में जवाब मांगा है। पार्टी ने पूछा है कि इस तरह के अनुशासनहीन बयान को देखते हुए क्यों न उन्हें पार्टी सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाए। राजा पटेरिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ये भी पढे़ं- राजा पटेरिया की मुश्किल बढ़ी, कोर्ट ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस देकर मांगा जवाब
क्या कहा था पटेरिया ने
सोमवार को वायरल हुए पटेरिया के वीडियो में वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कह रहे थे- मोदी चुनाव खत्म कर देंगे। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर (लोगों को) बांट देंगे। दलितों का, आदिवासियों का, अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। पटेरिया यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा- संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने कहा- हत्या का मतलब है, हराने का काम करो। पटेरिया का यह वीडियो पन्ना जिले के पवई कस्बे का था। पटेरिया के इस वीडियो के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इकसे बाद सबसे पहले पन्ना जिले में एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रदेश में अन्य जगहों पर भी पटेरिया पर FIR दर्ज हुई है।
नेता प्रतिपक्ष #डॉ_गोविंद_सिंह का बड़ा आरोप, जेल में बंद #कांग्रेस नेता #राजा_पटेरिया को किया जा रहा है प्रताड़ित, संगीन अपराधियों के साथ जेल में किया गया है बंद,यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है।@GovindSinghDr #RajaPateriya @INCMP #Jail #PeoplesUpdate pic.twitter.com/J8iGt63aJj
— Peoples Samachar (@psamachar1) December 16, 2022