शरद पूर्णिमा पर धौलपुर से आया 2 लाख 30 हजार का सवा 9 क्विंटल मावा जब्त, मिलावट का संदेह, जांच के लिए भेजे सैंपल, 5 दुकानों पर भी कार्रवाई

भोपाल - शरद पूर्णिमा से एक दिन पहले धौलपुर से आई 9 क्विंटल 20 किलो मावे की खेप को जब्त कर इसके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। मामला राजधानी भोपाल का है। यहां शुक्रवार सुबह धौलपुर से ट्रेन के जरिए बुक होकर आए मावे की इस खेप को जांच के लिए जीआरपी ने रोका। जब मावे के भेजने और पाने वाले की जानकारी गलत पाई गई तो, इसकी जानकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन को दी गई। खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम ने काफी देर तक इस मावे को ले जाने वाले का इंतजार किया, लेकिन कोई इस मावे की खेप को लेने के लिए ही नहीं पहुंचा।
जांच कर कार्रवाई करते विभाग के अफसर[/caption]
कोल्ड स्टोरेज भेजा, लिए सैंपल
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इस लावारिस मावे को जब्त कर कोल्ड स्टोरेज में रखवा दिया। साथ ही मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोेगशाला में भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में अगली कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों को संदेह है कि मावा मिलावटी हो सकता है, इसी कारण कोई इस मावे को लेने ही नहीं आया। गौरतलब है कि हर त्योहार पर मावे की आवक-जावक पर शासकीय रेल पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारी पैनी निगाहें रखते है। कयास लगाया जा रहा है कि शरद पूर्णिमा पर भारी डिमांड को देखते हुए मिलावटी मावा भोपाल के बाजार में खपाने के लिए लाया गया था। 23 डलियों में भरकर धौलपुर से भोपाल भेजे गए इस मावे का बाजार भाव 2 लाख 30 हजार रूपए हैं। [caption id="attachment_93025" align="aligncenter" width="600"]
जांच कर कार्रवाई करते विभाग के अफसर[/caption]





















