राष्ट्रीय

Omicron Variant: दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव, ‘ओमिक्रॉन’ को लेकर अलर्ट

दक्षिण अफ्रीका में मिले Omicron वेरिएंट से दुनियाभर में दहशत का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों पर फिर से विचार किया जा रहा है। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, संक्रमित व्यक्ति में अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उसे आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वहीं अधिकारियों ने व्यक्ति में कोविड-19 के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ठाणे के डोम्बिली का रहने वाला है शख्स

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स ठाणे जिले के डोम्बिली का रहने वाला है। कल्याण-डोम्बिली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी ने बताया कि ‘दक्षिण अफ्रीका से डोम्बिवली लौटने वाला एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। यह पता करने के लिए कि वह ‘ओमिक्रॉन’ पॉजिटिव है या नहीं, उसके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं।’

ये भी पढ़ें- Winter Session of Parliament: आज से शुरू हो रहा है संसद का शीतकालीन सत्र, किसान आंदोलन-महंगाई और पेगासस पर केंद्र को घेरेगा विपक्ष

24 नवंबर को डोंबिवली आया था शख्स

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रतिभा के मुताबिक, व्यक्ति 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। इसके बाद से वह किसी के संपर्क में नहीं आया है। मरीज को फिलहाल केडीएमसी के आर्ट गैलरी आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है।

10 देशों में फैल चुका है नया वैरिएंट

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अभी तक बोत्सवाना, बेल्जियम, इस्राइल, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन समेत दुनिया के दस देशों में फैल चुका है। इसके बाद कई देशों ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। वहीं इजराइल ने तो अपनी सीमाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है ओमिक्रॉन

वैज्ञानिकों के मुताबिक ओमिक्रॉन कोरोना के सभी वेरिएंट में सबसे ज्यादा खतरनाक और संक्रामक है। अभी तक इसमें 32 म्यूटेशन देखे गए हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बहुत ही संक्रामक है। वैक्सीन का इस नए वेरिएंट पर क्या प्रभाव है, इसपर अध्ययन चल रहा है।

संबंधित खबरें...

Back to top button