Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, 13 सितंबर तक करें एप्लाई

नई दिल्ली। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, वेल्डर आदि पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत ट्रेड अप्रेंटिस के 107 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 13 सितंबर 2021 तक चलेगी। इसके आवेदन ऑनलाइन ही किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर निकली है वैकेंसी

पद संख्या: 107 फिटर: 30 पद टर्नर: 04 पद मशीनिस्ट: 04 पद इलेक्ट्रीशियन: 30 पद इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक: 30 पदवहीं वेल्डर: 04 पद कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट: 05 पद

उम्र

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 14 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।

क्वालिफिकेशन

उम्मीदवार को 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।

वेबसाइट

www.apprenticeship.org apprenticeship.gov.in www.npcilcareers.co.in
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts