ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Weather Update : प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड, पचमढ़ी में पारा 1 डिग्री पहुंचा, 36 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, भोपाल में इतना रहा टेम्प्रेचर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर के चलते कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। सुबह-सुबह कई जिलों में ओस की चादर देखने को मिल रही है। प्रदेश में सबसे कम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के साथ पूरे प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है।

प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। हालांकि 17-18 दिसंबर से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। इससे पहले पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के आधे हिस्से में सर्द हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने रविवार को भोपाल, इंदौर समेत 36 जिलों में शीतलहर, कोल्ड डे का अलर्ट है। कई जिलों में पेड़-पौधों की पत्तियों पर बर्फ जमने की आंशका जताई गई है। वहीं कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो हो रहा है। नदी किनारे घास मैदान में ओस की बूंदे जमने लगी है।

इस वजह से ठिठुर रहा प्रदेश

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत से बर्फीली हवा आ रही है, जो स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से पूरा प्रदेश ठिठुर रहा है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इस वजह से बर्फीली हवाएं प्रदेश में आ रही हैं, जिससे टेम्प्रेचर लुढ़क गया है।

पचमढ़ी में पारा 1 डिग्री पर पहुंचा

मध्यप्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शनिवार-रविवार की रात में यहां रिकॉर्ड ठंड पड़ी। उमरिया में 2.3 डिग्री और मंडला में 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन-राजगढ़ में 3.8 डिग्री रहा। नौगांव, मलाजखंड, रीवा, खजुराहो, सतना, टीकमगढ़ में तापमान 6 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।

भोपाल और जबलपुर सबसे ठंडे

वहीं प्रदेश के 5 बड़े शहरों में की बात करें तो भोपाल और जबलपुर सबसे ठंडे रहे। राजधानी भोपाल में भी इस साल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पारा 4.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इंदौर में सबसे ज्यादा 9.4 डिग्री रहा। ग्वालियर में 5.2 डिग्री और उज्जैन में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन जिलों में ठंड का अलर्ट जारी

  • मौसम विभाग ने सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, जबलपुर और शहडोल में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं जबलपुर और शहडोल में शीतलहर चलेगी, जबकि बाकी जिलों में बर्फ तक जम सकती है।
  • रतलाम, मंदसौर, बड़वानी, देवास, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, उमरिया, मंडला, सिवनी, अनूपपुर, सिंगरौली में शीतलहर की संभावना।
  • इंदौर, सीधी, राजगढ़, नरसिंहपुर, बैतूल, धार, उज्जैन में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।
  • नीमच में सर्द हवा चलने के साथ कोल्ड डे यानी, ठंडा दिन रहने की आशंका जताई है।

संबंधित खबरें...

Back to top button