Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एयरपोर्ट की ऐसी लापरवाही! 1.5KM पैदल चलने के बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, बुक करने के बाद भी नहीं मिली व्हीलचेयर

Follow on Google News
एयरपोर्ट की ऐसी लापरवाही! 1.5KM पैदल चलने के बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, बुक करने के बाद भी नहीं मिली व्हीलचेयर
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की कमी के कारण फ्लाइट से टर्मिनल तक 1.5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी के साथ सोमवार को एयर इंडिया की फ्लाइट में न्यूयॉर्क से भारत आए थे। एयर इंडिया ने शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए सफाई दी है।

बुक करने के बाद भी नहीं मिली व्हीलचेयर

भारतीय मूल के बुजुर्ग के पास US का पासपोर्ट था। वे अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 की इकोनॉमी क्लास में आए थे। ये फ्लाइट 11 फरवरी को न्यूयॉर्क से रवाना हुई थी और 12 फरवरी को मुंबई पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार, कपल ने पहले से व्हीलचेयर बुक की थीं। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की कमी के कारण उन्हें सिर्फ एक व्हीलचेयर दी गई थी। जिसके बाद बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को उस पर बैठाकर पैदल चलने लगा।

हार्ट अटैक के कारण हुई मौत

बुजुर्ग ने लगभग 1.5 किमी तक की दूरी पैदल चलकर तय की। इसके बाद बुजुर्ग इमिग्रेशन काउंटर पर पासपोर्ट चेकिंग के दौरान गिर गए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल सुविधा देने के बाद नानावती हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। wheel chair unavailability make man walk 1.5 km died

32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स, लेकिन व्हीलचेयर सिर्फ 15

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस फ्लाइट से कपल न्यूयॉर्क से मुंबई आए थे, उसमें 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के लिए सिर्फ 15 व्हीलचेयर की ही सुविधा थी। न्यूयॉर्क-मुंबई उड़ान सुबह 11.30 बजे उतरने वाली थी, लेकिन 12 फरवरी को यह देर से दोपहर 2.10 बजे लैंड हुई थी।

एयर इंडिया ने दी सफाई

एयर इंडिया ने पूरे मामले को लेकर सफाई दी है। एयरलाइन कपंनी ने कहा - व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण उन्होंने बुजुर्ग पैसेंजर को इंतजार करने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को व्हीलचेयर पर बैठाकर खुद पैदल चलने का विकल्प चुना। ऐसे में बुजुर्ग इमिग्रेशन काउंटर तक पैदल चलकर गए और उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें -पेटीएम को एक और बड़ा झटका… Paytm Fastag को NHAI ने 32 बैंकों की लिस्ट से किया बाहर, 2 करोड़ यूजर्स पर होगा असर, जानें क्या होगा आपकी मिनिमम बैलेंस की राशि का ?
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts