ओंकारेश्वर पहुंचीं निमाड़ रेंज की नई DIG सिमाला प्रसाद:सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा

निमाड़ रेंज की डीआईजी सिमाला प्रसाद ने पहली बार ओंकारेश्वर पहुंचकर मंदिर परिसर, घाटों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
Follow on Google News

निमाड़ रेंज की नवपदस्थ DIG सिमाला प्रसाद ने पहली बार ओंकारेश्वर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर, प्रमुख घाटों, श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले मार्गों और पुलिस सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

मंदिर परिसर से लेकर CCTV नेटवर्क तक किया निरीक्षण

डीआईजी सिमाला प्रसाद ने निरीक्षण के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और अन्य संवेदनशील स्थानों का भी अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि ओंकारेश्वर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए।

ये भी पढ़ें: सीहोर : पत्नी के प्रेमी संग जाने से टूटा पति, वीडियो बनाकर खाया जहर; थाने के सामने फूटा गुस्सा

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर दिया विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने आगामी सिंहस्थ-2028 को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संभावित श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अभी से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते बेहतर योजना और समन्वय से भविष्य में किसी भी चुनौती का प्रभावी तरीके से सामना किया जा सकता है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की पहली जिम्मेदारी

डीआईजी ने कहा कि ओंकारेश्वर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां पूरे वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम दर्शन उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें: Ken-Betwa Protest: 16 दिन बाद खत्म हुआ नदी का आंदोलन, तड़के पहुंची पुलिस, अमित भटनागर हिरासत में

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने डीआईजी को सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी नेटवर्क, भीड़ नियंत्रण और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, एसडीओपी मनोहर सिंह गवली सहित पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Edited By: Sumit Shrivastava

Satyendra Thakur
By Satyendra Thakur
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts