राष्ट्रीय

UP Elections : कांग्रेस से आरपीएन सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले- मैं आज से नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को पूर्वांचल में बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आरपीएन ने एक ट्वीट करके भाजपा में शामिल होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा- आज, जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं।

इस्तीफे में क्या लिखा ?

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में आरपीएन सिंह ने कहा कि मैं तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। देश की सेवा करने हेतु मुझे मौका देने के लिए आपका आभार। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने आरपीएन सिंह ने को यूपी चुनाव के पहले चरण में स्टार प्रचारक भी बनाया था।

कौन हैं आरपीएन सिंह ?

जानकारी के मुताबिक, आरपीएन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद हैं। बता दें कि वे करीब 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। आरपीएन अपने राजनीतिक करियर में अब तक 3 बार विधायक और 1 बार सांसद रह चुके हैं। इसके साथ ही सिंह कांग्रेस की अगुवाई वाली UPA 2 में गृह राज्यमंत्री भी थे। कुशीनगर जिले के निवासी आरपीएन सिंह झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी भी थे।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button