अन्यताजा खबरमनोरंजनराष्ट्रीय

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हादसा, दर्शन करने पहुंची दो महिलाओं की मौत; कतार में लगी थीं

उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। बांके बिहारी जी के दर्शन करने मंदिर पहुंची दो महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बांके बिहारी के दर्शन के लिए ये महिलाएं लाइन में लगी हुई थीं। इस मामले पर पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं की मौत बीमारी के कारण हुई हैं। महिलाओं की पहचान बीना गुप्ता निवासी सीतापुर उम्र 70 साल और मंजू मिश्रा उम्र 50 साल निवासी जबलपुर के रूप में की गई है। फिलहाल, महिलाओं की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।

आज की अन्य खबरें…

तेलंगाना में दो कारों की टक्कर में एक बच्चा, दो महिलाओं समेत 5 की मौत, 2 घायल; कार के उड़े परखच्चे

हैदराबाद। तेलंगाना के नारायणपेट जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार को भीषण सड़क हादसे में एक बच्चा, दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और मृतकों के शव सड़क पर बिखर गए। यह दर्दनाक हादसा मकतल मंडल के जैकलेरे में हुआ। पुलिस के मुताबिक, टक्कर में एक कार में बैठे 2 लोगों और दूसरी कार में बैठे 3 लोगों की मौत हो गई। मृतक कर्नाटक और महाराष्ट्र के निवासी थे। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई है।

ओडिशा के कंधमाल जिले में IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवान घायल

ओडिशा। कंधमाल जिले के तुमुरी बंधा के पास सिरला जंगल में रविवार सुबह एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट हुआ है। इसमें सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  जंगल के अंदर माओवादियों के ठिकानों का पता लगाने और उन्हें ध्वस्त करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जब जवान जंगल में एक पेड़ के साइड से गुजर रहे थे, तभी विस्फोट हो गया और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है। फिलहाल, सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

मुंबई के चूना भट्टी इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग; एक की मौत, 2 घायल

मुंबई। मुंबई के चूना भट्टी इलाके में रविवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात शख्स ने तीन लोगों पर गोली चलाई। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेखौफ बदमाश ने करीब 8 भी ज्यादा राउंड फायर किए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

केरल की विजयन सरकार के दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, चुनावी समझौते के तहत लिया ये फैसला

केरल की पिनराई विजयन सरकार के दो मंत्रियों ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। परिवहन मंत्री एंटनी राजू और बंदरगाह मंत्री अहमद देवरकोविल ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को अपना इस्तीफा सौंपा है। जिसके बाद सीएम विजयन ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सरकार ने बताया कि सहयोगी पार्टियों से किए चुनावी समझौते के तहत ये फैसला लिया गया है। दोनों मंत्रियों की जगह केबी गणेश कुमार और रामचंद्रन कडन्नप्पल्ली मंत्री पद संभालेंगे।

साउथ के फेमस कॉमेडियन Bonda Mani का निधन, 60 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; दोनों किडनी हो गई थी खराब

लोकप्रिय हास्य कलाकार और एक्टर बोंडा मणि (Bonda Mani) का शनिवार (23 दिसंबर 2023) को 60 साल की उम्र में निधन हो गया। कथित तौर पर उनका निधन किडनी से संबंधित बीमारियों के कारण हुआ। शनिवार की रात बोंडा मणि चेन्नई के पॉझिचलूर में अपने आवास पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें जल्दी से क्रोमपेट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बोंडा मणि के शव को श्रद्धांजलि के लिए पॉझिचलुर में उनके आवास पर रखा जा रहा है और उनका अंतिम संस्कार शाम लगभग 5 बजे क्रोमपेट के एक श्मशान में होगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button