MP में आज से नाइट कर्फ्यू: रात 11 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा, सीएम शिवराज ने की घोषणा

Follow on Google News
भोपाल। एमपी में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले के बाद फिर से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। यह रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इसकी घोषणा आज शाम को मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने की। दरअसल, नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के देश में बढ़ते मामलों के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1474010867242917895 ये भी पढ़ें: MP में कोरोना संक्रमण का भय: चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा- वैक्सीन के दोनों डोज के बिना नहीं कर सकेंगे न्यू ईयर सेलिब्रेशन

सीएम ने जनता के नाम किया संबोधन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार शाम को जनता के नाम संदेश जारी किया। सीएम शिवराज ने कहा है कि आज रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू रहेगा। अगर और भी उपायों की आवश्यकता हुई तो हम कदम उठाएंगे। अभी स्कूलों में 50% अटेंडेंस का नियम बना रहेगा। सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में ओमिक्रॉन के नए केस तेजी से बढ़े हैं। आवश्यकता पड़ी तो हम और उपाय अवश्य करेंगे। घर में जगह है तो कोविड के पॉजिटिव मरीज को घर में आइसोलेट करके इलाज करेंगे। वरना, हम उन्हें अस्पताल में भर्ती करेंगे। ये भी पढ़ें: MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: हंगामे के बीच 5 विधेयक और अनुपूरक बजट पारित, बिना OBC आरक्षण के नहीं होंगे पंचायत चुनाव!

एमपी में कोरोना के 30 नए केस मिले

सीएम शिवराज ने कहा कि मप्र में कई महीनों बाद कोरोना के 30 नए प्रकरण मिले हैं। पूरे देश में 7,495 पॉजिटिव केस आए हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली में एक सप्ताह से पॉजिटिव केस में लगातार वृद्धि हो रही है। कल महाराष्ट्र में 1201, गुजरात में 91 और दिल्ली में 125 नए प्रकरण सामने आए हैं।

मप्र में लगातार बढ़े रहे केस

सीएम शिवराज ने कहा, हम सब जानते है कि इन राज्यों से मप्र में आना-जाना लगातार बना रहता है। पूर्व के अनुभव बताते हैं कि महाराष्ट्र में केस बढ़ने लगे, फिर गुजरात में बढ़े। उसके बाद मप्र में लगातार केस बढ़े। पहली लहर और दूसरी लहर में ऐसा ही हुआ। दूसरी लहर में जो कष्ट हमने झेले हैं, उसे हम नहीं भूल सकते। दोनों लहरों की शुरुआत इंदौर-भोपाल से ही हुई। इंदौर-भोपाल में साप्ताहिक प्रकरण नवंबर के मुकाबले दिसंबर में लगभग तीन गुना हो गए हैं। ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर हमला: बोले- हरीश रावत ही नहीं सभी का कांग्रेस से हो गया मोहभंग
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts