ताजा खबरराष्ट्रीयव्यापार जगत

हाईवे पर महंगा हुआ सफर : NHAI ने 5% बढ़ाया टोल टैक्स, नई दरें आज से ही लागू

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जनता को बड़ा झटका दिया है। देश भर में टोल टैक्स में औसतन 5% की बढ़ोतरी की गई है। अब हाईवे का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को सोमवार (3 मई) से ज्यादा भुगतान करना होगा। देश में आम चुनावों के कारण अप्रैल में वार्षिक वृद्धि को रोक दिया गया था। वाहन चालकों को आज से ही सभी टोल प्लाजा पर 5 फीसदी ज्यादा टोल टैक्स देना होगा।

साल दर साल इतना बढ़ा टोल

2018/19 में 252 बिलियन से 2022/23 वित्तीय वर्ष में टोल संग्रह बढ़कर 540 बिलियन रुपए ($6.5 बिलियन) से अधिक हो गया। इसमें सड़क यातायात में वृद्धि के साथ-साथ टोल प्लाजा और शुल्कों की संख्या में वृद्धि से मदद मिली।

NHAI के अधिकारी ने दी जानकारी

NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, नई दरें 3 जून 2024 से लागू होंगी। टोल फीस को संशोधित करना सालाना कवायद का हिस्सा है, जो होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर मुद्रास्फीति में परिवर्तन से जुड़ी हैं। नेशनल हाईवे नेटवर्क पर लगभग 855 यूजर फीस बेस्ड प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के अनुसार यूजर फीस ली जाती है। इनमें से लगभग 675 पब्लिक फंडेड हैं और 180 रियायतकर्ताओं द्वारा संचालित किए जाते हैं।

नई दरें आज से लागू

कार

पुराना रेट : एक तरफ का 215 व आने-जाने का 325 और मासिक पास 7175 था।

नए रेट : एक तरफ का किराया 220 रु, आने जाने का 330 और मासिक पास 7360 का होगा।

लाइट व्हीकल

पुराना रेट : एक तरफ का 350 और आने-जाने का 520 और मासिक पास 11590 था।

नए रेट : एक तरफ का 355, आने-जाने का 535 और मासिक पास 11885 का होगा।

बस, ट्रक दो एक्सेल के लिए

पुराना रेट : एक तरफ का 730 और आने-जाने का 1095 और मासिक पास 24285 था।

नए रेट : एक तरफ का 745, आने-जाने का 1120 और मासिक पास 24905 का होगा।

तीन एक्सेल वाहन

पुराने रेट : एक तरफ का 795 और आने-जाने का 1190 और मासिक पास 26490 था।

नए रेट : एक तरफ का 815 आने जाने का 1225 और मासिक पास 27170 का होगा।

हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी फोर एक्सेल वाहन

पुराने रेट : एक तरफ का 1140 और आने-जाने का 1715 और मासिक पास 38085 था।

नए रेट : एक तरफ का रेट 1170, आने-जाने का 1755 और मासिक पास 39055 का होगा।

सात और ज्यादा एक्सेल वाहनों के लिए

पुराना रेट : एक तरफ का 1390, आने-जाने का 2085 और मासिक पास 46360 था।

नए रेट : एक तरफ का 1425 आने-जाने का 2140 और मासिक पास 47545 का होगा।

इसके साथ ही टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर रहने वालों के पास के रेट भी 2 जून से 330 से बड़ा कर 340 कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Arunachal Pradesh Election Result 2024 : अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, शपथ की तैयारी

संबंधित खबरें...

Back to top button