भोपालमध्य प्रदेश

रायसेन : कुएं में डूबने से दो भाइयों की मौत, खेत में चल रहा था फसल कटाई का काम; नहाते समय डूबे दोनों

रायसेन। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के केशलोंन गांव में दो भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। रविवार को दोनों भाई माता-पिता के साथ खेत पर गए थे। तभी दोनों खेलते-खेलते कुएं में नहाने चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

कुएं की पाल पर मिले कपड़े

जानकारी के मुताबिक, रविवार को खेत पर फसल कटाई का काम लगा हुआ था। छुट्टी होने के कारण कक्षा 5 में पढ़ने वाले दो बच्चे भी खेत पर गए थे। इस दौरान दोनों खेलते-खेलते खेत पर बने कुएं में नहाने के लिए चले गए। नहाते समय अचानक से दोनों गहरे पानी में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब काफी देर तक बच्चे नजर नहीं आए तो बच्चों का चाचा नीरज दोनों को खोजता हुआ कुएं के पास पहुंचा। यहां देखा की दोनों बालकों के कपड़े कुएं की पाल पर रखे हैं, लेकिन दोनों वहां पर नहीं है।

गांव में पसरा मातम

नीरज ने गेहूं की फसल काट रहे सभी लोगों को आवाज देकर बुलाया। इसके बाद कुएं में नीचे पानी में देखा तो दोनों बालक पानी में डूबे मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के बादउन्हें पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की पहचान कृष्णा कुशवाह पुत्र करन सिंह (10) और समर कुशवाह पुत्र सुदामा कुशवाह (11) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे एक ही परिवार के थे और रिश्ते में दोनों भाई हैं।

ये भी पढ़ें: रायसेन में हादसा : कुएं में डूबने से पिता समेत दो बेटियों की मौत, बेर तोड़ने के समय हुआ हादसा

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button