जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

जबलपुर : नर्मदा नदी में डूबने से BJP नेता के बेटे समेत दो की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के दद्दा घाट में सुबह नहाने गए दो युवक की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। इनमें एक युवक पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष भाजपा शिव पटेल का पुत्र था। जो अपने दोस्तों के साथ नर्मदा नदी नहाने गया। वह दोस्त को बचाने के चक्कर में खुद गहरे पानी में चला और दोनों की डूबने से मौत हो गई।

सूचना मिलते ही तिलावरा पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। दोनों के शवों को नर्मदा नदी से बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरा मामला जांच में लिया है।

दोस्तों के साथ नहाने गया था अतुल

जानकारी के मुताबिक, नर्मदा घाट के दद्दा घाट में रविवार को अतुल पिता शिव पटेल (24) और अनुराग लोघी (23) पिता राजेश लोधी अपने 5 से 6 दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए थे। सभी दोस्त नहा रहे थे, तभी अचानक अनुराग नदी में बहने लगा। अतुल ने अपने दोस्त को डूबता देखा नदी में छलांग लगा दी। दोस्त बचाने के चक्कर में वह गहराई में चला गया। दोनों नदी में समा गए।

दद्दा घाट में पुलिस तैनात

अन्य दोस्तों की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों ने दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं अतुल की मौत की खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग व भाजपा के पदाधिकारी दद्दा घाट पहुंचे। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किया गया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button