NEET UG 2026: राउंड 2 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन

राउंड 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया तय तारीखों के अनुसार होगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को पूरी की जाएगी, जबकि राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर को जारी होगा। सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को 12 से 18 सितंबर तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद 19 सितंबर को ज्वॉइन कर चुके उम्मीदवारों के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
3 सितंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट
एमसीसी के अनुसार ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड यूनिवर्सिटी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए राउंड 2 का रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट 3 सितंबर से 8 सितंबर तक किया जा सकेगा। 8 सितंबर को फीस जमा करने की सुविधा शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ये भी पढ़ें: डोकलाम और गलवान के दौरान चीन के कमांडर रहे झाओ जोंगकी पर कार्रवाई, शी जिनपिंग सरकार ने छीनी अहम जिम्मेदारियां
3 से 9 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
राउंड 2 के लिए उम्मीदवार 3 से 9 सितंबर तक अपनी पसंद की सीट और कॉलेज के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। चॉइस लॉकिंग की सुविधा 8 सितंबर शाम 4 बजे से 9 सितंबर सुबह 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद एमसीसी 9 और 10 सितंबर को उम्मीदवारों की पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी करेगा।
11 सितंबर को जारी होगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
एमसीसी की ओर से राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, उन्हें 12 से 18 सितंबर के बीच संबंधित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं 19 सितंबर को ज्वॉइन कर चुके उम्मीदवारों के रिकॉर्ड और डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
स्टेट काउंसलिंग राउंड 2 की टाइमलाइन भी जारी
एमसीसी ने ऑल इंडिया कोटा के साथ स्टेट काउंसलिंग राउंड 2 की टाइमलाइन भी जारी की है। राज्य स्तर की काउंसलिंग प्रक्रिया 7 सितंबर से 11 सितंबर तक चलेगी और संबंधित राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी एडमिशन से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी करेगी। ऑल इंडिया कोटा और स्टेट काउंसलिंग के तहत अलॉट सीट पर उम्मीदवारों को 18 सितंबर तक ज्वाइन करना होगा, जबकि 19 सितंबर को ज्वाइन कर चुके उम्मीदवारों के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
राउंड 1 के उम्मीदवारों को भी मिलेगा मौका
जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में कोई सीट नहीं मिली है, वे निर्धारित नियमों के अनुसार राउंड 2 में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं राउंड 1 में सीट पाने वाले उम्मीदवार, जिन्होंने फ्लोट ऑप्शन चुना है, वे सीट अपग्रेडेशन के लिए राउंड 2 में शामिल हो सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने फ्रीज ऑप्शन चुना है, उनकी राउंड 1 की सीट बरकरार रहेगी और उन्हें राउंड 2 में अपग्रेडेशन के लिए नहीं माना जाएगा। फ्लोट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अलॉट कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि संस्थान ऑनलाइन माध्यम से दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करेगा।
ये भी पढ़ें: Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च: ₹99,999 की शुरुआती कीमत, 161KM तक रेंज और 31 लीटर बूट स्पेस
NEET UG 2026 राउंड 2 की जरूरी तारीखें
टेंटेटिव सीट मैट्रिक्स 1 और 2 सितंबर को जारी होगी। रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट 3 से 8 सितंबर, चॉइस फिलिंग 3 से 9 सितंबर और चॉइस लॉकिंग 8 सितंबर शाम 4 बजे से 9 सितंबर सुबह 10 बजे तक होगी। सीट अलॉटमेंट 9 और 10 सितंबर को होगा, रिजल्ट 11 सितंबर को आएगा और रिपोर्टिंग, ज्वाइनिंग 12 से 18 सितंबर तक होगी। 19 सितंबर को ज्वॉइन उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।




















