Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च: ₹99,999 की शुरुआती कीमत, 161KM तक रेंज और 31 लीटर बूट स्पेस

Ather Konarc Electric Scooter भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹99,999 है।
Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च: ₹99,999 की शुरुआती कीमत, 161KM तक रेंज और 31 लीटर बूट स्पेस
Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रखी है। नया Konarc एथर के लिए खास है क्योंकि यह कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे नए EL प्लेटफॉर्मपर तैयार किया गया है। एथर ने नए स्कूटर को अलग-अलग बैटरी और रेंज विकल्पों के साथ पेश किया है। शुरुआती मॉडल 100 किलोमीटर की IDC रेंज के साथ आता है जबकि टॉप वेरिएंट में कंपनी ने 161 किलोमीटर तक की IDC रेंज देने का दावा किया है। कंपनी भविष्य में 200 किलोमीटर IDC रेंज वाला मॉडल भी बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार हुआ Ather Konarc

Ather Konarc को मजबूती और लंबे समय तक इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें स्टील यूनिबॉडी चेसिस और मेटल बॉडी पैनल दिए गए हैं। स्कूटर के फ्रंट में 14-इंच का व्हील दिया गया है, जिसमें 90/90-14 टायर मिलता है। वहीं रियर में 12-इंच का व्हील और 100/90-12 टायर लगाया गया है। इसका व्हीलबेस 1,352 mm है जिसे कंपनी अपने पोर्टफोलियो और सेगमेंट में सबसे लंबा बता रही है। लंबा व्हीलबेस राइडिंग के दौरान बेहतर स्टेबिलिटी देने में मदद कर सकता है। Ather Konarc में 31 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज भी दिया गया है जिसमें रोजमर्रा के सामान के साथ हेलमेट और अन्य जरूरी चीजें रखने के लिए पर्याप्त जगह मिल सकती है।

सभी वेरिएंट्स में IP67 रेटिंग वाली PMSM मोटर

Ather Konarc के सभी वेरिएंट्स में IP67 रेटिंग वाली PMSM इलेक्ट्रिक मोटदी गई है। 100 किलोमीटर रेंज वाले एंट्री मॉडल में मोटर 4 kW की पीक पावर और 16 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं 125 किलोमीटर और 161 किलोमीटर IDC रेंज वाले वेरिएंट्स में 4.7 kW की पीक पावर और 16 Nm टॉर्कमिलता है। सभी वेरिएंट्स की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। कंपनी के मुताबिक स्कूटर 16 डिग्री तक की ढलान पर भी आसानी से चल सकता है। 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 100 किलोमीटर रेंज वाले मॉडल को करीब 5 सेकंड लगते हैं। वहीं 125 और 161 किलोमीटर रेंज वाले वेरिएंट्स 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड लगभग 4.7 सेकंड में हासिल कर सकते हैं।

10 मिनट की चार्जिंग से मिलेगी 13 से 15KM तक की रेंज

Ather Konarc में 450W का ऑनबोर्ड चार्जर स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। 100 किलोमीटर रेंज वाले वेरिएंट को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 4 घंटे लगते हैं। 125 किलोमीटर वाले वेरिएंट को इसी स्तर तक चार्ज करने में करीब 4 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। वहीं 161 किलोमीटर IDC रेंज वाले वेरिएंट को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 5 घंटे 40 मिनट लगते हैं। कंपनी ने एक फास्ट चार्जिंग विकल्प भी दिया है। 161 किलोमीटर वेरिएंट में कंबाइंड चार्जर स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा जबकि 100 किलोमीटर वेरिएंट के लिए इसे ऑप्शनल रखा गया है। कंबाइंड चार्जर के जरिए 161 किलोमीटर वेरिएंट को 0 से 80 प्रतिशत तक करीब 3 घंटे 10 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। वहीं 100 किलोमीटर मॉडल लगभग 2 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह चार्जर सिर्फ 10 मिनट में करीब 13 से 15 किलोमीटर तक की अतिरिक्त रेंज जोड़ सकता है।

पहली बार मिला नया AeBS ब्रेकिंग सिस्टम

एथर ने Ather Konarc के साथ अपनी नई Advanced Electronic Braking System यानी AeBS तकनीक को भी पेश किया है। बेस वेरिएंट में फ्रंट और रियर दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। वहीं 125 और 161 किलोमीटर रेंज वाले वेरिएंट्स में आगे 220 mm डिस्क ब्रेक और पीछे 130 mm ड्रम ब्रेक मिलता है। कंपनी के मुताबिक नया AeBS सिस्टम सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम की तुलना में करीब 20 प्रतिशत ज्यादा ब्रेकिंग पावर देता है और पिछले पहिए को लॉक होने से रोकने में मदद करता है। स्कूटर में राइडिंग और सेफ्टी से जुड़े कई फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें ऑटोहोल्ड, फॉलसेफ, एयरवॉक, मैजिक ट्विस्ट और पार्क असिस्ट के साथ रिवर्स मोड शामिल हैं।

Ather Konarc की कीमत और रेंज

Ather Konarc को कंपनी ने अलग-अलग बैटरी क्षमता और रेंज के साथ लॉन्च किया है। सबसे किफायती Konarc S मॉडल में 2.1 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी IDC रेंज 100 किलोमीटर है और कीमत ₹99,999 रखी गई है। कंपनी के अनुसार वास्तविक परिस्थितियों में इसकी रेंज करीब 80 किलोमीटर तक हो सकती है। इस मॉडल की डिलीवरी 2027 की पहली तिमाही से शुरू होगी।

दूसरा वेरिएंट 2.7 kWh बैटरी के साथ आता है। इसकी IDC रेंज 125 किलोमीटर है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,21,999 तय की गई है। कंपनी के अनुसार इसकी वास्तविक रेंज करीब 100 किलोमीटर है। टॉप वेरिएंट में 3.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसकी IDC रेंज 161 किलोमीटर है और इसकी कीमत 1,44,999 रखी गई है। कंपनी के मुताबिक वास्तविक उपयोग में यह करीब 130 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। 125 और 161 किलोमीटर IDC रेंज वाले वेरिएंट्स की डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें: Realme C100i भारत में लॉन्च, ₹14,999 में 6500mAh बैटरी; 2 मीटर गिरने पर भी सुरक्षित रहने का दावा

200KM रेंज वाला मॉडल भी आएगा

एथर ने भविष्य के Konarc मॉडल्स की भी जानकारी दी है। कंपनी 200 किलोमीटर IDC रेंज वाले Konarc S मॉडल को 2027 की तीसरी तिमाही में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके अलावा 125 किलोमीटर और 161 किलोमीटर रेंज के साथ Konarc Z वेरिएंट्स भी पेश किए जाएंगे। हालांकि कंपनी ने इनकी कीमतों का अभी खुलासा नहीं किया है।

7-इंच डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स

टॉप वेरिएंट्स में 7-इंच की DeepView डिस्प्लेदी गई है। वहीं बेस मॉडल में 4.2-इंच की स्क्रीन मिलती है। स्कूटर में ड्यूल LED हेडलैम्प्स, ब्लूटूथ और सिम कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ OTA अपडेट्स का सपोर्ट भी मिलेगा जिससे सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट किया जा सकेगा। कंपनी ग्राहकों को 3 साल के लिए Ather Connect पैकेजभी उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा मोबाइल और अन्य डिवाइस चार्ज करने के लिए 18W Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्टभी दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' ने रक्षाबंधन पर मचाया धमाल, यश की फिल्म ने पार किया 160 करोड़ का आंकड़ा

3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी, 10 साल तक एक्सटेंशन का विकल्प

Ather Konarc के साथ कंपनी वाहन और स्टैंडर्ड बैटरी पर 3 साल या 30,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। AtherStack Pro के जरिए ग्राहक बैटरी वारंटी को बढ़ाकर 5 साल या 60,000 किलोमीटर तक कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की ओर से पेड वारंटी एक्सटेंशन के विकल्प भी दिए गए हैं। ग्राहक 8 साल या 80,000 किलोमीटर और 10 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी चुन सकते हैं। ₹99,999 की शुरुआती कीमत, 100 से 161 किलोमीटर तक के रेंज विकल्प, मजबूत मेटल बॉडी, 31 लीटर स्टोरेज और नए इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ Ather Konarc भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में कंपनी का एक महत्वपूर्ण नया मॉडल हो सकता है। कंपनी की आगे 200 किलोमीटर IDC रेंज और Konarc Z वेरिएंट्स लाने की योजना इस प्लेटफॉर्म को और विस्तार देने का संकेत देती है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts