Cockroach Janta Party:अभिजीत दीपके ने पुलिस अफसर के पैर पकड़े, टेंट लगाने के लिए जोड़े हाथ

नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्र पिछले 20 दिनों से धरने पर बैठे हैं। बारिश के बीच प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए टेंट लगाने की अनुमति को लेकर पुलिस से गुहार लगाई गई।
अभिजीत दीपके ने पुलिस अफसर के पैर पकड़े, टेंट लगाने के लिए जोड़े हाथ
अभिजीत दीपके ने पुलिस अफसर के पैर पकड़े

नई दिल्ली। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिस अधिकारियों से टेंट लगाने की अनुमति देने की अपील की और इसका वीडियो भी शेयर किया। प्रदर्शन में शामिल कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ने के बाद आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है, जबकि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग लगातार उठाई जा रही है।

टेंट लगाने की अनुमति के लिए पुलिस से अपील

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को जंतर-मंतर पर पुलिस अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर और उनके पैर पकड़कर टेंट लगाने की अनुमति मांगी। उनका कहना था कि भूख हड़ताल पर बैठे छात्र बारिश में भीग रहे हैं और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल लगाने की जरूरत है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

ये भी पढ़ें: MP High Court: अब पूरी जानकारी के बिना स्वीकार नहीं होगी कोर्ट स्लिप, वकीलों के लिए नई गाइडलाइन जारी करने के निर्देश

पुलिस पर छात्रों से बदसलूकी का आरोप

अभिजीत दीपके ने एक अन्य वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि तिरपाल लाने की कोशिश कर रहे छात्रों के साथ पुलिस ने सख्ती की। उन्होंने दावा किया कि महिला छात्रों को पुरुष पुलिसकर्मियों ने धक्का दिया। इस आरोप के बाद प्रदर्शन को लेकर बहस और तेज हो गई है, हालांकि पुलिस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Breaking News

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

CJP परीक्षाओं में अनियमितताओं और कथित पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस आंदोलन को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला है। वह 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं और लगातार छात्रों के साथ प्रदर्शन में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: MP High Court : ‘प्रोबेशन पीरियड में नहीं कर सकते वेतन कटौती’

भूख हड़ताल से बिगड़ी छात्रों की तबीयत

लगातार अनशन के कारण कई प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ी गई है। डॉक्टरों के अनुसार सोनम वांगचुक का वजन 11 दिनों में सात किलो से अधिक घट गया है। वहीं, AISA के सदस्य और पूर्व जेएनयू छात्र नेता ऋषिकेश को सीने में दर्द और हाथ-पैर सुन्न होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके अनशन खत्म होने के बावजूद संगठन के चार अन्य छात्र अब भी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts