PlayBreaking News

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस :5 आरोपी कोर्ट में पेश, CBI को मिली 7 दिन की कस्टडी

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। CBI को आरोपियों की 7 दिन की कस्टडी मिली है। जांच एजेंसी का कहना है कि पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है।
Follow on Google News
5 आरोपी कोर्ट में पेश, CBI को मिली 7 दिन की कस्टडी

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई स्पेशल सीबीआई जज अजय गुप्ता की अदालत में हुई। सीबीआई ने कोर्ट से आरोपियों की कस्टडी मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। अब एजेंसी आरोपियों से आगे पूछताछ करेगी।

कई राज्यों तक फैला है नेटवर्क

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। मामले में कई लोगों के शामिल होने की आशंका है, इसलिए आरोपियों से हिरासत में पूछताछ जरूरी है। इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को 7 दिन की कस्टडी दे दी।

ये भी पढ़ें: NEET-UG 2026 क्यों रद्द हुई? NTA DG ने पहली बार बताया पूरा मामला, अब आगे क्या होगा... समझिए पूरा मामला

ये आरोपी हुए कोर्ट में पेश

मामले में अब तक कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गुरुवार को जिन पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, उनमें शामिल हैं-

  • शुभम खैरनार (नासिक)
  • मंगिलाल बीवाल (जयपुर)
  • विकास बीवाल (जयपुर)
  • दिनेश बीवाल (जयपुर)
  • यश यादव (गुरुग्राम)

इनमें शुभम खैरनार पर परीक्षा का पेपर लीक कराने का मुख्य आरोप है। उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड के बाद दिल्ली लाया गया था।

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 Cancelled : पेपर लीक का सबसे बड़ा खुलासा! कैसे फैला देशभर में कथित नेटवर्क? समझिए पूरा मामला

NEET-UG 2026 परीक्षा हुई थी रद्द

मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए 3 मई को NEET-UG 2026 परीक्षा आयोजित की गई थी। पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी थी और मामले की जांच CBI को सौंप दी गई। फिलहाल सीबीआई पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts