इंदौरमध्य प्रदेश

Neemuch News : तेज रफ्तार का कहर… सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Guna News : पुलिस मुठभेड़ मामले में बड़ा एक्शन, आरोन थाना प्रभारी रहे विनोद कुमार राठौर बर्खास्त

बाइक सवार युवक अपने घर जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक, रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम माता मेलकी, कलालिया निवासी राजेन्द्र सिंह और मानसिंह पिता प्यारेलाल बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिले के नयागांव रोड स्थित सकराना घाटी के पास की घटना बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर हादसा : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत

मामले की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। आनन- फानन में बाइक सवार दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button