इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

उज्जैन : धूमधाम से मनी चित्रगुप्त जयंती, कायस्थ समाज ने निकाली शोभायात्रा; बड़ी संख्या में समाज जन हुए शामिल

उज्जैन। कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर भगवान चित्रगुप्त की विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए।

श्री चित्रगुप्त धाम में हुए कई धार्मिक आयोजन

कायस्थ समाज के भगवान श्री चित्रगुप्त की जन्मस्थली उज्जैन होने के कारण यहां चित्रगुप्त जयंती का विशेष महत्व है। जिसके चलते गुरुवार को शहर में समाज द्वारा चित्रगुप्त की जयंती भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर अंकपात स्थित श्री चित्रगुप्त धाम में कई धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर में सुबह भगवान चित्रगुप्त की महा आरती की गई। वहीं राम जनार्दन मंदिर से चित्रगुप्त की विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

भगवान चित्रगुप्त पालकी में सवार होकर निकले

इसके पहले कायस्थ समाज के महामंडलेश्वर सच्चिदानंद पशुपति महाराज और महापौर मुकेश टटवाल ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभा यात्रा शुरू हुई जिसमें चित्रगुप्त पालकी में सवार होकर निकले। वहीं समाजजन भी नाचते गाते शामिल हुए। चित्रगुप्त सार्वजनिक मंदिर न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव और महामंडलेश्वर सच्चिदानंद पशुपति महाराज ने सभी समाजजनों को चित्र गुप्त जयंती की शुभकामनाएं दी।

(इनपुट-संदीप पांडला)

ये भी पढ़ें: अब महाकाल मंदिर में बिजली गुल नहीं होगी, नए विद्युत सब स्टेशन का महापौर ने किया शुभारंभ

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button