इंदौरमध्य प्रदेश

Indore News : पारिवारिक विवाद में गार्ड ने पत्नी को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पारिवारिक विवाद के चलते गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी पर गोली चला दी। इस दौरान महिला के पैर में गोली लगी। जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला कनाडिया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव का है। यहां रहने वाले विनोद दुबे नामक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी बबली पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। घटना के बाद गोली महिला के पैर में लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लाइसेंसी बंदूक बरामद नहीं हुई है। वहीं, शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- युवती को ऑनलाइन डॉक्टर का अपॉइंटमेंट पड़ा भारी, 50 हजार की चपत लगी; मैसेज आने पर मालूम हुआ की ठगी हो गई

शराब पीकर विवाद करता है विनोद

बताया जा रहा है कि विनोद निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। घर में अधिक शराब पीकर विवाद करता है। जिसके बाद परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। घर में घुसने न देने की बात को लेकर ही विनोद ने अपनी पत्नी पर गोली चला कर हमला किया। हालांकि, पहले भी इस तरह की घटना को आरोपी अंजाम दे चुका है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में मॉडर्न इंस्टीट्यूट कॉलेज का शातिर अकाउंटेंट गिरफ्तार, स्टूडेंट्स से फीस के नाम पर की थी 66 लाख की ठगी

इंदौर शहर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button