महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, दही से पाए नैचुरल ग्लो... घर बैठे ऐसे निखरेगी स्किन

हर कोई साफ, चमकदार और हेल्दी स्किन चाहता है, लेकिन इसके लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करें। आपकी किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजें भी स्किन के लिए कमाल कर सकती हैं। दही ऐसी ही एक नेचुरल चीज है, जो सही तरीके से इस्तेमाल करने पर त्वचा को ग्लोइंग और फ्रेश बना सकती है।
महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, दही से पाए नैचुरल ग्लो... घर बैठे ऐसे निखरेगी स्किन
AI GENERETAED IMAGE
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दही का इस्तेमाल सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपकी स्किन के लिए भी एक नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट बन सकता है। हालांकि, किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और बाद में मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। सही तरीके से उपयोग करने पर दही आपकी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकता है।

    दही और मुल्तानी मिट्टी से टाइट और यंग स्किन

    अगर आप स्किन टाइटनिंग और झुर्रियों से राहत चाहते हैं, तो दही और मुल्तानी मिट्टी का कॉम्बिनेशन काफी असरदार हो सकता है। यह पैक स्किन को डीप क्लीन करता है और ओपन पोर्स को कम करने में मदद करता है। इसके लिए दही में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद इसे धो लें। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से स्किन ज्यादा टाइट और फ्रेश नजर आने लगती है।

    ये भी पढ़ें: अनूपपुर में चार मंजिला लॉज ढही: 3 की मौत, मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख और घायलों को ढाई-ढाई लाख मुआवजे का ऐलान

    दही-शहद का मास्क देगा इंस्टेंट ग्लो

    डेड स्किन और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा अक्सर डल दिखने लगता है। ऐसे में दही और शहद से बना फेस पैक स्किन को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है। दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें, फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। यह पैक स्किन को मॉइश्चर देता है और नेचुरल ग्लो बनाए रखता है।

    ये भी पढ़ें: नीम करोली बाबा का अस्थि कलश 53 साल से भोपाल में रखा

    दही और पपीता हटाए टैनिंग

    धूप के कारण स्किन पर आई टैनिंग को हटाने के लिए दही और पपीते का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन टोन को भी बेहतर बनाता है।इसके लिए दही में पके पपीते का गूदा मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से स्किन साफ और निखरी हुई नजर आने लगती है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts