PlayBreaking News

सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी :ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज

तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और राज्यसभा दोनों से इस्तीफा दे दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से उनकी मुलाकात के बाद बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। सुष्मिता देव के इस्तीफे से राज्यसभा में TMC की संख्या भी घट गई है।
Follow on Google News
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस से तृणमूल कांग्रेस (TMC) में आईं सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी भी छोड़ दी है। सुष्मिता देव को ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में गिना जाता था।

बीजेपी में जाने की अटकलें तेज

सूत्रों के मुताबिक, सुष्मिता देव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की है। इसके बाद चर्चा तेज हो गई है कि वह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। यह भी कहा जा रहा है कि बीजेपी उन्हें असम से राज्यसभा भेज सकती है।

सिलचर से सांसद रह चुकी हैं सुष्मिता देव

सुष्मिता देव असम के सिलचर की रहने वाली हैं। वह 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर सिलचर से सांसद चुनी गई थीं। कांग्रेस ने उन्हें महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया था। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं।

ये भी पढ़ें: ओ-जोन के 15 लाख लोगों को राहत! CM रेखा गुप्ता बोलीं- पुराने घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, नए निर्माणों पर रहेगी नजर

2021 में छोड़ी थी कांग्रेस

साल 2021 में सुष्मिता देव ने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। पार्टी में शामिल होने के एक महीने के भीतर ही ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था। वह संसद की कई अहम समितियों में भी सदस्य रहीं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलती थीं।

बंगाल चुनाव हार के बाद TMC में बढ़ी नाराजगी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद TMC में अंदरूनी असंतोष बढ़ता गया। पहले पार्टी के 58 विधायक बागी हो गए और विधानसभा में अलग नेतृत्व की मांग उठी। इसके बाद करीब 20 लोकसभा सांसदों के अलग गुट बनाने की खबरें सामने आईं। इन सांसदों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर बैठक भी की थी, जिसमें बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के आवास पर CID की दस्तक : कालीघाट में TMC ऑफिस की तलाशी, अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने की तैयारी

पहले भी दे चुके हैं सांसद इस्तीफा

सुष्मिता देव से पहले TMC सांसद शुखेंदु शेखर रॉय भी राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने पार्टी छोड़ते समय आरोप लगाया था कि भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाने के बाद उन्हें अलग-थलग कर दिया गया।

TMC के राज्यसभा में कुल 13 सांसद थे। शुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद अब पार्टी के पास केवल 11 राज्यसभा सांसद बचे हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts